{"_id":"74493","slug":"Varanasi-74493-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक कमरे में लगा सकते हैं मिनी राइस मिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक कमरे में लगा सकते हैं मिनी राइस मिल
Varanasi
Updated Tue, 11 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। छोटे किसानों और व्यापारियों का सपना भी अब पूरा हो सकता है। एक ऐसी मिनी राइस मिल बाजार में आई है जो एक कमरे में लगाई जा सकती है। मिलमोर नाम से लांच की गई इस राइस मिल में कई खूबियां हैं। इसे लगाने के लिए मात्र 4 गुणा 2 गुणा 3.5 मीटर की जगह काफी है। इसकी उत्पादन क्षमता प्रतिदिन 18 टन है।
कुछ दिनों पहले बंगलूरू में आयोजित लार्जेस्ट एग्रीक्लचर बिजनेस शो में मिलमोर इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड चेन्नई ने इस मिनी राइस मिल को प्रदर्शित किया था। प्रदर्शनी में भाग लेकर लौटे मस्ताना थ्रेसर के निदेशक विजय कपूर ने बताया कि यह मिनी राइस मिल चीन निर्मित है। इसकी कीमत लगभग पांच लाख रुपये है। प्रदर्शनी के दौरान यह मिनी राइस मिल सबके आकर्षण का केंद्र बनी रही। इसमें 30 हार्सपावर की मोटर लगी हुई है। यह धान से लगभग 70 फीसदी चावल निकालती है। चावल में टूटन भी काफी कम होती है। साथ ही चावल को काफी अच्छी तरह पालिश भी किया जा सकता है। व्यापारी आदित्य कपूर के मुताबिक इस राइस मिल की पूरी मशीन स्टेनलेस स्टील की बनी हुई है। इसमें बिजली की खपत भी कम होती है। उन्होंने बताया कि शो में आधुनिक फ्लोर मिलें भी प्रदर्शित की गई थीं। इन फ्लोर मिलों ने यूपी के व्यापारियों को काफी आकर्षित किया।