{"_id":"68199","slug":"Varanasi-68199-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोले की आराधना में तल्लीन रही काशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोले की आराधना में तल्लीन रही काशी
Varanasi
Updated Tue, 10 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी। सावन के प्रथम सोमवार पर बाबा विश्वनाथ के अलावा काशी के छोटे-बड़े सभी शिवालयों में पहुंच कर भक्तों ने भगवान शिव के प्रति अपनी श्रद्धा निवेदित की। हालांकि, तिलभांडेश्वर महोदव के अलावा किसी भी मंदिर में भीड़ का दबाव ज्यादा नहीं दिखा। पूरे दिन शिवालयों में रुद्राभिषेक सहित विविध अनुष्ठान होते रहे।
केदारघाट स्थित गौरीकेदारेश्वर के स्वयंभू शिवलिंग के दर्शनार्थ शहर के विभिन्न हिस्सों से भक्त पहुंचे। यहां मुख्यत: सोनारपुरा, शिवाला, अस्सी, लंका, सामनेघाट, सुंदरपुर, नेवादा, चितईपुर क्षेत्र के लोगों ने जलाभिषेक किया। पांडेयहवेली स्थित स्वयंभू तिलभांडेश्वर महादेव मंदिर में भोर साढ़े चार बजे से लेकर पूर्वाह्न दस बजे तक जबरदस्त भीड़ लगी रही। रामापुरा, लक्षमण पुरा, गिरजाघर, कोदई चौकी, लक्सा, जंगमबाड़ी, सोनापुरा, मानसरोवर, चौकीघाट आदि इलाकों से पहुंचे लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने में मंदिर परिवार के स्वयंसेवकों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। परिक्रमा पथ पर आवश्यकता से अधिक भीड़ के कारण दो महिलाओं को गश आ गया। चौकीघाट निवासी 58 वर्षीय विमला देवी एवं लक्षमणपुरा की 67 वर्षीय हीरावती यादव को मंदिर के स्वयं सेवकों ने भीड़ से निकाल कर किनारे लिटाया। थोड़ी देर बाद सामान्य होने पर ये महिलाएं लौट गईं।
दारानगर स्थित काशी के महामृत्युंजय महादेव मंदिर में पक्के महाल के लोगों की मौजूदगी सर्वाधिक दिखी। इसके अतिरिक्त शहर के दूर दराज के इलाकों से भी लोग भगवान शंकर के प्रति अपनी आस्था अर्पित करने पहुंचे। कोई बाबा को दूध चढ़ा कर प्रार्थना कर रहा था कोई तो गंगा जल अर्पित करके। मंदिर के पिछले हिस्से में स्थित कूप के निकट पूर्वाह्न करीब सवा ग्यारह बजे कुछ भक्तों को नाग देवता के दर्शन हुए। सारनाथ स्थित सारंगनाथ महादेव मंदिर के निकट मेले जैसा माहौल था। मुख्यत: ग्रामीण भक्तों का रेला मंदिर की ओर बढ़ता दिखा। हर हर महादेव, जय शिव शंकर का घोष करते भक्तों का समूह पूरे दिन दर्शन पूजन में लगा रहा। बहुतेरे कांवरिए भी सारंगनाथ महादेव का जलाभिषेक कर आगे की यात्रा पर रवाना हुए। बीएचयू स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में भी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भक्तों ने दर्शन पूजन किया। पूर्वाह्न बाद हुई जोरदार बारिश के दौरान भी भक्तगण कतार से अलग नहीं हुए। बल्कि जब-जब वर्षा का वेग बढ़ता तब-तब वे और जोरदार तरीके से बाबा के नाम का जयघोष करने लगते। सिंधिया घाट स्थित गौरीगभस्तीश्वर महादेव मंदिर सहित नगर के सभी छोटे-बड़े शिवालयों में पूजन-अर्चन, शृंगार एवं विविध अनुष्ठानों का आयोजन किया गया।