{"_id":"65159","slug":"Varanasi-65159-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला का दो दिनी एजुकेशन फेयर लक्ष्य आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला का दो दिनी एजुकेशन फेयर लक्ष्य आज से
Varanasi
Updated Fri, 08 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। अमर उजाला का दो दिनी एजुकेशन फेयर ‘लक्ष्य 2012’ सांस्कृतिक संकुल चौकाघाट में आठ एवं नौ जून को आयोजित है। इस दौरान एक ही छत के नीचे विभिन्न इंस्टीट्यूट्स की ओर से मेले में आने वाले विद्यार्थियों और मेधावियों को कैरियर के विषय में मार्गदर्शन मिलेगा। ख्यातिलब्ध काउंसलर जितिन चावला विद्यार्थियों को उनकी रुचि के हिसाब से बेहतर विकल्प का रास्ता बताएंगे। जिन छात्रों ने पंजीकरण नहीं कराया है, वे भी मेले में शामिल हो सकते हैं। उनके लिए मौके पर पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। मेले में शामिल होने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। मेले में नौ जून को इंटर में अपने स्कूल में पहला और दूसरा स्थान पाने वालों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए मेधावियों को अपना नाम, पता एवं मोबाइल नंबर के साथ अंकपत्र की फोटोस्टेट कापी आठ जून तक जमा करनी होगी। साथ ही मेले में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाने वालों को आकर्षक इनाम दिया जाएगा। इन्हें क्रमश: 3000, 2000 एवं 1000 रुपये दिए जाएंगे। उच्च शिक्षा के लिए एजुकेशनल लोन लेने के इच्छुक विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को भी विभिन्न बैंकों की ओर से पूरी जानकारी दी जाएगी। उन्हें बताया जाएगा कि इसके लिए किन शर्तों को पूरा करना होगा और लोन लौटाने के क्या तरीके होंगे।
यह रहेगा आकर्षण
चित्रकला प्रतियोगिता में 3000 रुपये तक जीतने का मौका
लकी ड्रा से मोबाइल और फिल्म टिकट भी जीत सकते हैं
जाने-माने काउंसलर जितिन चावला की रहेगी मौजूदगी
12वीं के मेधावियों को नौ जून को सम्मान का मौका
ये इंस्टीट्यूट होंगे शामिल
गलगोटियाज्स यूनिवर्सिटी, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, जीएलए यूनिवर्सिटी, एचआर ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस, इनवर्टिज यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी, बाबा फरीद इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी, फ्यूचर ग्रुप, एक्यूरेट ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस ग्रेटर नोएडा, देशभक्त ग्लोबल स्कूल, एमपीजीआई कानपुर, आईईएस ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस, पटेल ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस, दीवान वीएस ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस, आईआईएमटी, अशोका इंस्टीट्यूट, माइक्रोटेक इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नालाजी, बैंक आफ बड़ौदा, एसबीआई, शिएट कालेज आफ फार्मेसी, टेक्नोलाजी एंड मैमेजमेंट, केसीएनआईटी इंजीनियरिंग कालेज, राधा गोविंद ग्रुप इंस्टीट्यूशन।