फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बिना मान्यता के पंजीकृत दलों के भी चुनाव चिह्न आरक्षित

बिना मान्यता के पंजीकृत दलों के भी चुनाव चिह्न आरक्षित

Wed, 30 May 2012 12:00 PM IST
Varanasi
Varanasi Updated Wed, 30 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी। बिना मान्यता के पंजीकृत राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को भी निकाय चुनाव में उनकी पार्टी का चुनाव चिह्न आवंटित किया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग में नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, जनता दल यूनाइटेड, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी), भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), समता पार्टी, समाजवादी पार्टी, शिवसेना, राष्ट्रीय लोकदल, राष्ट्रीय जनता दल, लोक जनशक्ति पार्टी राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दल के रूप में पंजीकृत हैं। आयोग ने इन दलों के चुनाव चुनाव चिह्न को आरक्षित रखा है। इन दलों के चुनाव चिह्न पार्टी प्रत्याशी को ही आवंटित किए जाएंगे। उधर, आयोग ने अमान्यता प्राप्त पंजीकृत दलों के संबंध में भी मंगलवार को दिशा-निर्देश जारी किया है। इसके तहत ऐसे दल अगर निकाय चुनाव में प्रत्याशी उतारते हैं तो उन्हें भी उनकी पार्टी का चुनाव चिह्न आवंटित किया जाएगा। अगर ऐसा कोई दल अपना प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारेगा तो उसका चुनाव चिह्न आरक्षित नहीं रहेगा और वह दूसरे प्रत्याशी को आवंटित किया जा सकता है। ऐसे दलों की सूची में अपना दल, पीस पार्टी, आदर्श समाज पार्टी, मेधा पार्टी, राष्ट्रीय विकलांग पार्टी, समाजवादी जनता पार्टी (राष्ट्रीय), बुंदेलखंड कांग्रेस तथा कौमी एकता दल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed