{"_id":"62603","slug":"Varanasi-62603-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू में प्रोफेसर पर हमला, शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू में प्रोफेसर पर हमला, शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Varanasi
Updated Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू के शारीरिक शिक्षा विभाग के समीप शनिवार को प्रोफेसर प्रदीप कुमार सेन को रोकने के बाद उनके ऊपर दबंग शिक्षक ने हमला कर दिया। अन्य शिक्षकों ने मौके पर पहुंचकर बीचबचाव किया। हमले में प्रोफेसर का चश्मा टूट गया और सीने में काफी चोटें आईं। इस मामले में प्रोफेसर की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ लंका पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
शिवाजीनगर कालोनी के रहने वाले डीएवी कालेज के प्रोफेसर प्रदीप कुमार सेन बीएचयू में पीजी बीसीए परीक्षा के कोआर्डिनेटर बनाए गए हैं। शनिवार को वह परीक्षा ड्यूटी करने के बाद बाइक से घर लौट लौट रहे थे। इसी समय शारीरिक शिक्षा विभाग के सामने हमलावर ने उनको रोक लिया और उनकी ताबड़तोड़ पिटाई की। हमले में प्रोफेसर का चश्मा सड़क पर गिर पड़ा। जानकारी होने पर परीक्षा ड्यूटी में आए अन्य शिक्षकों ने बीचबचाव किया। इसके बाद भी हमलावर ने प्रोफेसर को जान से मारने की धमकी दी। पीडि़त प्रोफेसर ने लंका थाने में पहुंचकर घटना से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने इस मामले में डीएवी कालेज के शिक्षक राजेश कुमार सिंह के खिलाफ मारपीट और धमकी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस इस मामले में जांच कर दोनों लोगों के बीच पुरानी रंजिश की भी छानबीन कर रही है। थाने में आए शिक्षकों ने हमलावर की दबंगई के बारे में अन्य जानकारियां दीं। आरोप लगाया कि वह धनबाद के एक दबंग के नाम पर दहशत का माहौल कायम करने की कोशिश करता है।