{"_id":"62482","slug":"Varanasi-62482-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"साध्वी पूर्णांबा के तप को नारी शक्ति का पुरजोर समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साध्वी पूर्णांबा के तप को नारी शक्ति का पुरजोर समर्थन
Varanasi
Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी। जलत्याग तपस्या कर रही साध्वी पूर्णांबा के आंदोलन को नारी शक्ति का पुरजोर समर्थन मिलने लगा है। शुक्रवार को ग्लोरियस एकेडमी की छात्राओं ने उनकी तपस्या को बल प्रदान करने के लिए ईश वंदना की। तपस्थल पर दिनभर महिलाओं का आना जाना लगा रहा।
रामनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बलुआ घाट पर जिला मंत्री नंदलाल चौहान की अगुवाई में धरना दिया। वक्ताओं ने गंगा की निर्मलता के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जाने पर चिंता व्यक्त की। श्री काशी गंगोत्सव मंडल में शाम को हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गंगा के मौलिक स्वरूप से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। इस बैठक में माधव जनार्दन रटारे, गणेश नारायण पालंदे, रामचंद्र म्हैसकर, मरकंद म्हैसकर, नारायण भागतव आदि शामिल थे।