फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बीएचयू पीएमटी स्क्रीनिंग-2012

बीएचयू पीएमटी स्क्रीनिंग-2012

Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
Varanasi
Varanasi Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू के चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस में दाखिले के लिए 16 मई को होने वाली पीएमटी स्क्रीनिंग में बैठने वाले परीक्षार्थियों को ध्यान देने योग्य जरूरी हिदायतें भी जारी हुई हैं। परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक होगी। इसके लिए परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों को आधा घंटा पहले ही प्रवेश मिलना शुरू हो जाएगा लेकिन आधा घंटा लेट होने पर यानी कि 10 बजे के बाद पहुंचने वाले किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिल सकेगा। साथ ही यह भी कि एक बार परीक्षा हाल में दाखिल अभ्यर्थी परीक्षा खत्म होने पर ही केंद्र से निकल पाएगा। यह इसलिए कि प्रश्नपत्र में आए सवाल की जानकारी केेंद्र के बाहर के लोगों को परीक्षा खत्म होने के बाद ही चल सके और परीक्षा प्रक्रिया की शुचिता बनी रहे।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को भेजे गए एडमिट कार्ड पर यह जरूरी जानकारियां प्रेषित कर दी गई हैं। बता दें कि पहली बार इस वर्ष रविवार की बजाय कार्यदिवस पर पीएमटी स्क्रीनिंग आयोजित हो रही है। इसके मद्देनजर, परीक्षा की शुचिता बनाए रखने को संस्थान निदेशक प्रो. टीएम मोहापात्रा के नेतृत्व पीएमटी स्क्रीनिंग के समन्वयन टीम प्रभारी प्रो. अशोक कुमार, सह प्रभारी प्रो. शिवजी गुप्ता और प्रो. अजीत विक्रम परिहार ने तैयारी को अंतिम रूप दिया है। इसके तहत 16 मई को विश्वविद्यालय परिसर और परीक्षा केंद्रों वाले परिसर में कोई भी फोटोकापी मशीन नहीं चलेगी, भले ही वे विभागों या कार्यालय में ही क्यों ना हों। साथ ही परिसर में फोटोकापी वाली दुकानें भी बंद रहेंगी। मुन्नाभाई की आशंका को निर्मूल करने को परीक्षा केंद्रों में चेकिंग की विशेष व्यवस्था की गई है। केंद्रों पर इनविजिलेटर के पार अभ्यर्थियों के हस्ताक्षर और फोटो वाला वेरीफिकेशन कार्ड होगा। उसी आधार पर अभ्यर्थी के एडमिट कार्ड और हस्ताक्षर का मौके पर ही मूल्यांकन होगा। अलग से फ्लाइंग स्क्वायड, पर्यवेक्षक, प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम अनियमितताओं की रोकथाम को तैनात की गई है। निदेशक स्वयं ही औचक निरीक्षण पर होंगे। वाराणसी, दिल्ली, कोलकाता और हैदराबाद में बने परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी के लिए अधिकारियों की टीम शनिवार से रवाना होगी।
विज्ञापन


अभ्यर्थी यह रखेें ध्यान
ओएमआर शीट पर जवाब ब्लैक बाल प्वाइंट पेन से ही अंकित करें
जेल पेन का इस्तेमाल कत्तई ना करें। इससे शीट पर स्याही के फैलने का खतरा होता है, जिससे शीट पर अंकित जवाब कंप्यूटर पर नहीं उभर पाता
परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंच जाएं
जिन्हें एडमिट कार्ड नहीं मिला है, वह 15 मई को विभिन्न शहरों में बने कैंप कार्यालय में संपर्क करें (इसका ब्यौरा ब्राशर में है)

हफ्ते भर में रिजल्ट देने की तैयारी
बीएचयू पीएमटी स्क्रीनिंग-2012 का रिजल्ट हफ्ते भर में देने की तैयारी है। कभी-कभार इसमें थोड़ा ज्यादा समय लग जाता है। फूलप्रूफ त्वरित रिजल्ट देने की तैयारी जारी है ताकि मेन परीक्षा के लिए अभ्यर्थी को पढ़ाई का पर्याप्त मौका मिल सके। मेन परीक्षा 23 जून को होनी है। - प्रो. टीएम मोहापात्रा, निदेशक, बीएचयू चिकित्सा विज्ञान संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed