{"_id":"61697","slug":"Varanasi-61697-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी कलेक्टरों की कमी से प्रशासन का कामकाज प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी कलेक्टरों की कमी से प्रशासन का कामकाज प्रभावित
Varanasi
Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। नई सरकार के गठन के बाद प्रशासनिक हल्के में चल रहे तबादलों ने जिले के आला मालिक जिलाधिकारी (कलेक्टर) के सात प्रमुख सहयोगियों को उनसे दूर कर दिया है। वर्तमान में जिले में डिप्टी कलेक्टर के दस में से सात पद रिक्त हैं। इन पदों पर नई तैनाती नहीं होने से प्रशासनिक कामकाज को गति देने में बाधा आ रही है। शहर में इस समय क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट तो हैं ही नहीं।
गौरतलब है कि जिले में डिप्टी कलेक्टर के दस पद हैं। इनमें से एसडीएम सदर, पिंडरा के साथ ही बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी समेत कुल तीन डिप्टी कलेक्टर ही वर्तमान में तैनात हैं। जबकि अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ के अहम पद रिक्त चल रहे हैं। इनके अलावा एएसडीओ सदर, डिप्टी कलेक्टर माल, भू अध्याप्ति अधिकारी के तीन पद भी डिप्टी कलेक्टरों की नई तैनाती के अभाव में रिक्त हैं। इतना ही नहीं सिटी मजिस्ट्रेट धीरेंद्र सिंह सचान एडीएम सिटी अलीगढ़ के पद पर तैनाती मिलते ही यहां से रिलीव होकर चले गए। उनके स्थान पर राजकुमार की तैनाती यहां पर सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर शासन ने की है लेकिन उन्होंने अभी तक ज्वाइन ही नहीं किया।
बता दें कि शासन से डिप्टी कलेक्टर के पद पर तैनाती होती है। जिलाधिकारी पर निर्भर करता है कि संबंधित डिप्टी कलेक्टर से वह कौन सा काम कराएंगे। ये डिप्टी कलेक्टर प्रत्यक्ष रूप में कलेक्टर के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक डिप्टी कलेक्टरों की इस कमी को पूरा करने के लिए शासन को पत्र लिखने की तैयारी चल रही है।