{"_id":"61686","slug":"Varanasi-61686-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्णानंद की वार्षिक परीक्षा 16 मई से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्णानंद की वार्षिक परीक्षा 16 मई से
Varanasi
Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में वर्ष 2012 की शास्त्री - आचार्य की परीक्षा 16 मई को शुरू होगी। यह 29 मई तक चलेगी। इसमें कुल 373 परीक्षा केंद्र संस्थागत परीक्षार्थियों के लिए बनाए गए हैं। इन परीक्षार्थियों की संख्या 109784 है। साथ ही 6859 प्राइवेट परीक्षार्थियों के लिए कुल 60 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी शशींद्र मिश्र ने बताया कि परीक्षार्थियों को अनुक्रमांक आवंटन का काम पूरा होने को है। इसमें प्राइवेट परीक्षार्थियों को अपने परीक्षा केंद्रों से ही प्रवेश पत्र मिलेगा। शांतिपूर्ण और पूरी शुचिता के साथ निर्बाध परीक्षा कराने को प्रशासनिक स्तर पर पूरी तैयारियां जारी हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश से बाहर के राज्यों को 38 केंद्राध्यक्षों को 10 मई को बुलाकर परीक्षा सामग्री देने की योजना है। फिर प्रदेश के 112 केंद्राध्यक्षों को 11 मई, 114 को 12 मई और 109 को 13 मई को परीक्षा सामग्री वितरित होगी।