{"_id":"61591","slug":"Varanasi-61591-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्यापन न कराने पर रद होगा पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्यापन न कराने पर रद होगा पंजीकरण
Varanasi
Updated Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बेरोजगारी भत्ते के लिए आन लाइन पंजीकरण कराने वाले अभ्यर्थी अगर निर्धारित तिथि के भीतर सत्यापन नहीं कराएंगे तो उनका पंजीकरण रद्द हो जाएगा। सत्यापन के समय ओबीसी अभ्यर्थियों को जाति प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य है।
बेरोजगारी भत्ते के लिए ऑन लाइन पंजीकरण कराने वालों का इस समय जिला सेवायोजन कार्यालय सत्यापन का कार्य जोरों पर चल रहा है। करीब 21 सौ अभ्यर्थी सत्यापन करा चुके हैं। सत्यापन की अंतिम तिथि एक मई थी, जिसे बढ़ाकर 31 मई कर दिया गया है। अगर निर्धारित तिथि के भीतर सत्यापन नहीं कराया तो पंजीकरण रद्द कर दिया जाएगा। सेवायोजन अधिकारी राजीव सिंह ने बताया कि अब पंजीयन कराने के तीन माह बाद तक सत्यापन नहीं कराए जाने पर पंजीकरण रद्द समझा जाएगा। उन्होंने बताया कि अब तक 21 सौ लोगों ने सत्यापन करा लिए हैं और 17 सौ लोगों को सत्यापन कार्ड भी मुहैया करा दिए गए हैं।