{"_id":"61508","slug":"Varanasi-61508-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालू मौसम में पारा पहली बार 42 पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालू मौसम में पारा पहली बार 42 पार
Varanasi
Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी। चालू मौसम में पहली बार तापमान 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। बाबतपुर मौसम कार्यालय में मंगलवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। हवा की गति सामान्य होने की वजह से तपिश कुछ ज्यादा ही महसूस हुई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, हवा में नमी कम हो गई और पहली बार शुष्क तपन रही। फिलहाल दो दिन तक इसके बने रहने के आसार हैं। पुरवा हवाओं का दपट बनते ही गरमी का यह स्वरूप बदल सकता है।
बाबतपुर मौसम कार्यालय के अनुसार, चालू मौसम में इससे पहले चार अप्रैल को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। इसके बाद पारा कुछ लुढ़का लेकिन गत शनिवार से दिन का तापमान बढ़त पर है। शनिवार को 39.6, रविवार को 41.3 और सोमवार को 41.8 डिग्री पारा रिकार्ड हुआ। साथ ही हवा में नमी (आर्द्रता) भी लगातार घटी। मंगलवार को यह घटकर महज 42 तक पहुंच गई। ऐसे में शुष्क गरमी और भीषण तपन की चुभन ने जनजीवन को बेचैन कर दिया। बीएचयू के भू भौतिकी विभाग के मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय का कहना है कि गरमी का यह मिजाज मौसम के बिल्कुल अनुकूल है। इसमें अभी और तेजी आ सकती है। यह इस बात का संकेत है कि गत वर्ष की भांति इस बार भी मानसून मध्य जून में दस्तक दे सकती है।