फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   जॉबकार्ड पर हस्ताक्षर की जगह अंगूठे के निशान

जॉबकार्ड पर हस्ताक्षर की जगह अंगूठे के निशान

Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
Varanasi
Varanasi Updated Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
दानगंज। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के नेशनल लेबिल मानीटर जेपीएस मल्होत्रा ने सोमवार को चोलापुर ब्लाक के धरसौना और रसड़ा गांव में पहुंच मनरेगा, स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना, इंदिरा आवास सहित अन्य योजनाओं से संबंधित अभिलेखों की जांच की। जांच के दौरान कई जॉबकार्डों पर हस्ताक्षर की जगह श्रमिकों के अंगूठे के निशान मिलने पर उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से नाराजगी जताई। साथ ही अधिकारियों को मनरेगा मजदूरों को शिक्षित कर हस्ताक्षर करने योग्य बनाने को कहा।
विज्ञापन

श्री मल्होत्रा ने धरसौना गांव में मस्टर रोल, हाजिरी रजिस्टर आदि की जांच की। कई जॉबकार्डों पर मनरेगा मजदूरों के कार्य का अंकन नहीं मिला। यहां अभिलेखों की जांच-पड़ताल व मनरेगा श्रमिकों से बातकर समस्याओं की जानकारी की फिर ब्लाक मुख्यालय आए। यहां उन्होंने ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा संचालित योजनाओं के तहत प्राप्त धनराशि से हुए कार्यों के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। फिर वह रसड़ा आए। यहां उन्होंने पंचायत भवन में मनरेगा श्रमिकों से बात की। उन्होंने पांच जॉब कार्डों की बारीकी से पड़ताल की। इस दौरान जड़ावती के जॉबकार्ड पर ओवर राइटिंग मिली। भुलई के जॉबकार्ड पर पंजीकरण संख्या में 2 अंक अधिक अंकित मिले। उन्होंने इसकी फोटोप्रति अपने पास रख ली। जॉबकार्डों की जांच के बाद उन्होंने इस बात को लेकर नाराजगी जताई कि मनरेगा के पैसे से केवल चकरोड व तालाबों की खोदाई के कार्य ही हुए हैं। सुझाव दिया कि मनरेगा के पैसे से जून में गड्ढा खोदवाएं और जुलाई में पौधरोपण कराएं। इससे श्रमिकों को मनरेगा में काम तो मिलेगा ही, साथ ही गांवों में पर्यावरण भी ठीक रखा जा सकेगा। श्री मल्होत्रा दानगंज स्थित यूनियन बैंक की शाखा में भी गए। यहां उन्होंने बैंक अधिकारियों से कई श्रमिकों व योजनाओं के लाभार्थियों का पासबुक अपडेट नहीं होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed