फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मऊ रेल हादसे की शिकार खुशी ने तोड़ा दम

मऊ रेल हादसे की शिकार खुशी ने तोड़ा दम

Wed, 10 Dec 2014 05:30 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Wed, 10 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। चार दिसंबर को मऊ में हुए रेल हादसे में जख्मी खुशी आखिरकार मौत से अपनी जंग हार गई। मंगलवार को हादसे के छठवें दिन उसने बीएचयू अस्पताल में दम तोड़ दिया। यहां आईसीयू में उसका इलाज चल रहा था। मौत की खबर सुनते ही उसके माता-पिता बेसुध हो गए। आईसीयू से पोस्टमार्टम हाउस तक उसके परिवारवालों के चित्कार ने वहां मौजूद हर किसी को रुला दिया। खुशी के साथ ही भर्ती हुए नमन और शिवम के माता-पिता की भी आंखें भर आईं। उनके माथे पर भी किसी अंजान खौफ से बल पड़ गए। नमन और शिवम भी अभी लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं।
विज्ञापन

बीते चार दिसंबर को मऊ में मानव रहित क्रासिंग पर स्कूली वैन और ट्रेन में हुई टक्कर में छह बच्चों की मौत हो गई थी, वहीं छह बच्चे घायल हो गए थे। घायलों में महासो खुरहट निवासी महेश की छह वर्षीय बेटी खुशी भी थी। खुशी समेत चार बच्चों को मऊ जिला अस्पताल से बीएचयू अस्पताल रेफर कर दिया गया था। बीएचयू पहुंचने के बाद यहां एक बच्चे की मौत हो गई थी। वहीं खुशी, नमन और शिवम को आईसीयू में भर्ती कराया गया। इन तीनों बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पहले दिन से ही लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया। पिछले छह दिनों के दौरान खुशी के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ और मंगलवार की सुबह साढ़े पांच बजे उसकी मौत हो गई। बीएचयू अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. केके गुप्ता ने बताया कि खुशी को पेट में काफी गहरी चोटें आई थीं। उन्होंने बताया कि नमन और शिवम भी अभी लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed