{"_id":"140-146578","slug":"Varanasi-146578-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं बना पैनल, ग्रामीणों ने किया हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं बना पैनल, ग्रामीणों ने किया हंगामा
Varanasi
Updated Mon, 08 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवापुरी। विद्युत उपकेेंद्र का पैनल संख्या दो शुक्रवार शाम जलने से रविवार को तीसरे दिन भी सेवापुरी क्षेत्र में बिजली गुल रही। गड़बड़ी दूर नहीं करने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार सुबह उपकेंद्र पर हंगामा किया। ग्रामीणों ने जेई और एसडीओ पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी भी की। मौके पर पहुंचे जेई ने रोहनिया से तकनीकी कर्मचारियों को बुलाए जाने की बात कही लेकिन शाम तक वे नहीं पहुंचे, जिससे गड़बड़ी दूर नहीं हो सकी।
सेवापुरी क्षेत्र में तीन दिनों से बिजली नहीं रहने के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। गांव के लोग न तो सिंचाई कर पा रहे हैं और न ही आटा चक्कियां चल रही हैं। जलापूर्ति भी प्रभावित है। इससे परेशान लोगों ने भाजपा नेता विकास मिश्र और धनंजय उपाध्याय के नेतृत्व में सुबह विद्युत उपकेंद्र पहुंच कर हंगामा किया। कहा कि जेई और एसडीओ की उदासीनता के चलते ही तीसरे दिन भी गड़बड़ी दूर नहीं की जा सकी है। इस दौरान एसएसओ धनश्याम और नखड़ू सिंह ने अफसरों को स्थिति से अवगत कराया। उन्हें बताया गया कि मैकेनिक बिहार गए हैं जिसके चलते पैनल नहीं बन पाएगा। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीण भड़क गए। इसकी जानकारी होने पर अधिशासी अभियंता एलपी चक्रवेदी ने एसडीओ को हर हाल में पैनल बनवाने का निर्देश दिया। बाद में मौके पर पहुंचे जेई शशिमाला ने कहा कि रोहनिया से मैकेनिक बुलाए गए हैं। लोग प्रतीक्षा करते रहेलेकिन शाम तक उपकेंद्र पर मैकेनिक नहीं पहुंचे। एसएसओ मटरू सिंह ने बताया कि पैनल दो से जुड़े फीडरों को एक-एक घंटे बिजली देने की व्यवस्था की गई है। विरोध प्रदर्शन में राजेश सिंह, अरुण सिंह, पवन सिंह, अजीत कुमार सिंह, शशि कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।