फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सरकार मेहनतकश के खिलाफ रच रही कुचक्र

सरकार मेहनतकश के खिलाफ रच रही कुचक्र

Fri, 05 Dec 2014 05:30 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Fri, 05 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। डीजल रेल इंजन कारखाना का निगमीकरण करने की केंद्र सरकार की मंशा के खिलाफ कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन जोर पकड़ता जा रहा है। गुरुवार को भी विभिन्न संगठनों के कर्मचारी नेताओं ने एक मंच पर आकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। इस दौरान कर्मचारियों ने कारखाने के पूर्वी गेट से रैली निकाला व प्रशासनिक भवन के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। वहीं, कर्मचारियों के आंदोलन के समर्थन में उनके परिवार की महिलाएं भी शामिल हुईं। इस दौरान कर्मचारी नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार डीरेका के मेहनतकश कर्मचारियों के खिलाफ कुचक्र रचने का काम कर रही है।
विज्ञापन

कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव अमर सिंह के नेतृत्व में हजारों कर्मचारियों ने केंद्र्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रशासनिक भवन के सामने सभा को संबोधित करते हुए अमर सिंह ने कहा कि भारतीय रेल व डीरेका के अस्तित्व की रक्षा के लिये कर्मचारियों के सामने चुनौती है। पूंजीवादी व्यवस्था दरवाजे पर दस्तक दे दी है। इसके खिलाफ कभी भी जंग शुरू हो सकती है, जिसके लिये कर्मचारीयों को एकजुट होकर सामना करना पड़ेगा। डीरेका मजदूर संघ के महामंत्री व कर्मचारी परिषद के सदस्य नरेन्द्र कुमार मिश्र ने कहा कि डीरेका को भारतीय रेल से किसी भी कीमत पर अलग नहीं होने दिया जाएगा। सभा में कमलेश कुमार सिंह, सुशील कुमार सिंह, राजेश कुमार कुशवाहा, औरंगजेब खान, विजय नारायण दूबे, पन्ना लाल, प्रदीप कुमार यादव, अमरेश कुमार, आलोक मिश्रा, राधाबल्लभ त्रिपाठी, नरेंद्र सिंह भंडारी आदि ने संबोधित किया। संचालन डीएन भट्ट व अमरेश कुमार ने किया।
विज्ञापन


इनसेट
कौन-कौन संगठन हुए शामिल
डीएलडब्ल्यू रेल मजदूर यूनियन, डीएलडब्ल्यू मेंस यूनियन, मेंस कांग्रेस आफ डीएलडब्ल्यू, अखिल भारतीय अनुसूचित जाति-जनजाति रेल कर्मचारी एसोसिएशन, डीएलडब्ल्य मजदूर संघ आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
एफडीआई के विरोध में धरना आज
वाराणसी। डीजल रेल इंजन कारखाना में एफडीआई के विरोध में मेंस यूनियन का धरना शुक्रवार को सुबह नौ से पांच बजे तक प्रशासनिक भवन के सामने होगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए मेंस यूनियन के मीडिया प्रभारी राजेश कुशवाहा ने बताया कि आल इंडिया ट्रेड यूनियन के आह्वान पर डीरेका मेंस यूनियन के महामंत्री अरविंद श्रीवास्तव के नेतृत्व में धरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed