{"_id":"140-146296","slug":"Varanasi-146296-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"करसड़ा प्लांट का विवरण न देने पर महापौर नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करसड़ा प्लांट का विवरण न देने पर महापौर नाराज
Varanasi
Updated Wed, 03 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट करसड़ा का विवरण निर्धारित समय में न उपलब्ध कराने पर मंगलवार को महापौर रामगोपाल मोहले ने कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएंडडीएस) के अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए फटकार लगाई। इस पर सीएंडडीएस के अधिकारियों ने वादा किया कि गुरुवार तक हर हाल में ब्यौरा उपलब्ध करा दिया जाएगा।
बीते 26 नवंबर को नगर निगम में महापौर की अध्यक्षता में करसड़ा प्लांट का करार एटूजेड से खत्म करने के लिए बैठक बुलाई गई थी। महापौर के निर्देश पर बैठक में शामिल हुए सीएंडडीएस के अधिकारियों ने कहा था कि दो दिन बाद करसड़ा प्लांट से संबंधित पूरा विवरण सौंप दिया जाएगा। ताकि करार तोड़ने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा सके लेकिन अधिकारी अपने कहे मुताबिक विवरण देने में असफल रहे। महापौर मोहले ने बताया कि सीएंडडीएस के महाप्रबंधक से बात कर उनके लापरवाह रवैये पर नाराजगी जताई गई है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि गुरुवार तक प्लांट का पूरा विवरण उपलब्ध करा देंगे। इसके बाद एटूजेड से करार खत्म करने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा।