फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बंद हो अवर अभियंताओं का उत्पीड़न

बंद हो अवर अभियंताओं का उत्पीड़न

Wed, 03 Dec 2014 05:30 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Wed, 03 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लोक निर्माण विभाग का द्विवार्षिक अधिवेशन मंगलवार को वरुणा पुल स्थित संघ भवन में आयोजित हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि अवर अभियंताओं का उत्पीड़न करना वरिष्ठ अधिकारी तत्काल बंद करें और विभाग में कामकाज गुणवत्ता के साथ कराएं। अधिवेशन में संघ की नई जनपद कार्यकारिणी का भी गठन हुआ। इसमें अभियंता आनंदलाल को जिलाध्यक्ष, दीपक कुमार केशरी को जिला सचिव और सुधीर सिंह को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
विज्ञापन

अभियंता दीपक कुमार केशरी ने मांग किया कि अवर अभियंताओं का बेसिक ग्रेड पे 4800 रुपये किया जाय। कहा, इस मांग को पूरा कराने के लिए अवर अभियंता किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। यदि सरकार ने मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो इसके लिए प्रदेश स्तरीय आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान बेसिक ग्रेड पे के लिए संघ से जुड़े सदस्यों ने शपथ पत्र भरकर प्रदेश सरकार को भेजने का निर्णय लिया। अधिवेशन की अध्यक्षता इं. एमएमके ओझा एवं संचालन इं. संजय सिंह ने किया। इस दौरान इं. पीआर यादव, इं. एसएन सिंह, इं. एके सिंह, इं. हीरालाल, रवींद्र श्रीवास्तव, पीबी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed