फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   धोती-कुर्ता और सदरी में मेडल लेंगे मेधावी

धोती-कुर्ता और सदरी में मेडल लेंगे मेधावी

Tue, 02 Dec 2014 05:30 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Tue, 02 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। अगले हफ्ते होने वाले आईआईटी बीएचयू के दीक्षांत समारोह में मेधावी पारंपरिक परिधान में शामिल होकर भारतीय संस्कृति की छटा बिखेरेंगे। छात्र धोती-कुर्ता और सदरी तो छात्राएं साड़ी अथवा सलवार-कुर्ता में शामिल होंगी। इस बार दीक्षांत परिधान में सदरी (जैकेट) भी शामिल किया गया है। विद्यार्थियों को उत्तरीय के साथ सदरी भी संस्थान से ही वितरित की जाएगी, जिस पर आईआईटी का लोगो बना होगा।
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू का तीसरा दीक्षांत समारोह आठ दिसंबर को स्वतंत्रता भवन में होगा, जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। सत्र 2013-14 में पास होने वाले स्नातकों के लिए आयोजित इस दीक्षांत की मुख्य अतिथि पर्यावरणविद डॉ. वंदना शिवा होगी। इसमें 39 मेधावियों को स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। दीक्षांत समारोह के सभी आयोजन स्वतंत्रता भवन में होंगे। समारोह की शुरुआत दोपहर 12:30 बजे से होगी। समारोह के पूर्व पौने ग्यारह बजे स्नातकों को डिग्री वितरित की जाएगी। वहीं, एक दिन पहले सात दिसंबर को स्वतंत्रता भवन में दीक्षांत का रिहर्सल होगा। साथ ही स्नातकों को परिधान वितरित किए जाएंगे। इसके बाद शाम को विभागों में गेट टू गेदर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed