{"_id":"140-144548","slug":"Varanasi-144548-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे की परीक्षा देकर लौट रहे अभ्यर्थियों ने किया हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे की परीक्षा देकर लौट रहे अभ्यर्थियों ने किया हंगामा
Varanasi
Updated Wed, 12 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। सिकंदराबाद से रेलवे की परीक्षा देकर लौट रहे अभ्यर्थियों ने मंगलवार को वाराणसी के कई स्टेशनों पर जमकर हंगामा किया। अभ्यर्थियों ने उन्हें लेकर लौट रही ट्रेन को कई स्टेशनों पर ज्यादा देर तक रोके जाने पर नाराजगी जताई और हरिदत्तपुर, मंडुवाडीह और कैंट स्टेशन पर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सुरक्षाबलाें को उन्हें समझाने के साथ ही हल्के बल प्रयोग भी करना पड़ा।
हरिदत्तपुर स्टेशन पर चौरी-चौरा एक्सप्रेस को पास देने के लिए स्पेशल ट्रेन रोके जाने पर अभ्यर्थी भड़क गए। छात्र स्टेशन मास्टर के कार्यालय में घुस गए और गाड़ी को चलवाने की मांग लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। जीआरपी ने अभ्यर्थियों को समझाया और ट्रेन आगे रवाना की गई। इसके बाद अभ्यर्थियों ने मंडुवाडीह और कैंट स्टेशनों पर भी हंगामा किया। ट्रेन कैंट स्टेशन पर 8:45 बजे पहुंची। यहां पानी खत्म हो जाने के कारण अभ्यर्थियों ने गाड़ी को आगे बढ़ने नहीं दिया। उन्होंने स्टेशन मैनेजर के केबिन में भी हो हल्ला मचाया। यहां से ट्रेन आगे बढ़ी तो अभ्यर्थियों ने सिटी स्टेशन पर भी हंगामा किया। इस दौरान आम यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
इनसेट....
लेट हुई विभूती व सिकंदराबाद एक्सप्रेस
वाराणसी। मंडुवाडीह क्रासिंग में तकनीकी खराबी आ जाने से विभूती व पटना-सिकंदराबाद एक्सप्रेस आधे घंटे देरी से आगे बढ़ सकीं। इस दौरान क्रासिंग पर लगे जाम को हटाने के लिए क्रासिंग पर जीआरपी लगानी पड़ी।