फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पीएम की सुरक्षा में चूक, गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट

पीएम की सुरक्षा में चूक, गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट

Sun, 09 Nov 2014 05:30 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Sun, 09 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। शनिवार की सुबह गंगा पूजन करने पीएम अस्सी घाट पहुंचे तो घाट की निगहबानी के लिए यहां लगे चार में से दो सीसीटीवी कैमरे और उनके मानीटर तो बंद थे ही घाट पर बिना पास और जांच के तमाम लोग प्रधानमंत्री के करीब तक पहुंच गए थे। गृह मंत्रालय ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने सुरक्षा में किसी तरह की चूक से इनकार करते हुए कहा कि सीसीटीवी कैमरों के खराब होने की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को वाराणसी आए थे। शनिवार की सुबह अपने रिजर्व टाइम में वह अस्सी घाट गए। मां गंगा का पूजन करने के साथ ही उन्होंने घाट की सफाई भी की। प्रधानमंत्री के साथ घाट पर खड़े श्रमिक भी खुदाई कर रहे थे। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक केवल सीसीटीवी कैमरा खराब होना ही सुरक्षा में चूक नहीं है। घाट पर मोदी की मौजूदगी के वक्त वहां लगे मजदूरों का भी पुलिस ने सत्यापन नहीं किया था। इतना ही नहीं गंगा में भी सुरक्षा के कोई बंदोबस्त नहीं किया गया था, जबकि एक दिन पहले ही यह तय हो गया था कि प्रधानमंत्री सुबह श्रमदान के लिए अस्सी घाट जाएंगे। खुफिया एजेंसियों ने पीएम की फ्लीट वाले रास्ते में कई बार आए व्यवधान को भी सुरक्षा में लापरवाही करार दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को उनकी फ्लीट आने से पहले रविंद्रपुरी से नरिया के बीच बंदर, कुत्ता, सांड़ और मुर्गा कई जगह बीच सड़क ा गए थे, जिन्हें हटाने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। सुरक्षा बंदोबस्त का आलम यह था कि पीएम के प्रबुद्ध जनों के सम्मेलन में का पास लेकर जाने वालों को भी अधिकारी कभी चौकाघाट तो कभी नदेसर की ओर भेजते रहे। इसके चलते कई लोग कार्यक्रम में पहुंच ही नहीं पाए। खुद विधायक ज्योत्सना श्रीवास्तव को भी देर से पहुंचने के कारण काफी देर तक एसपीजी ने गेटवे होटल में जाने नहीं दिया। इतनी चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद डीरेका से होटल गेटवे जा रहे पीएम के काफिले में बाइक सवार के घुसने से कुछ समय के लिए स्थिति असहज हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट...
पीएम के किसी कार्यक्रम की रिकार्डिगिं नहीं होती है। ऐसे में सीसीटीवी कैमरा एसपीजी के अधिकारियों के कहने पर ही बंद कराए गए होंगे। एसएसपी से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी गई है। पीएम के लिए शहर में सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम थे।
-एसके भगत, डीआईजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed