फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   छात्र को गोली मारने के मामले में दो गिरफ्तार

छात्र को गोली मारने के मामले में दो गिरफ्तार

Tue, 04 Nov 2014 05:30 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Tue, 04 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
संवाददाता
विज्ञापन

शिवपुर। दो दिन पूर्व हुए विवाद को सुलझाने के लिए कठवतिया में बुलाई गई पंचायत में एक छात्र को गोली मारने के मामले में आरोपी गोलू उपाध्याय और श्वेताभ उर्फ शिबू सिंह को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तमंचा बरामद किया है। इस मामले में अभी भी एक आरोपी फरार है।

चंदौली के लक्ष्मणपुर निवासी सुरेंद्र सिंह का शिवपुर के लक्ष्मणपुर स्थित प्रताप नगर कालोनी में भी मकान है। उनका बेटा हर्ष सिंह (25) वाराणसी में ही रहकर स्नातक की पढ़ाई कर रहा है। शुक्रवार को उसके दोस्त पांडेयपुर निवासी जय सिंह को शिवपुर के रहने वाले श्वेताभ उर्फ शिबू समेत कुछ लड़कों ने पीट दिया था। श्वेताभ ने रविवार को जय सिंह गुट के सत्यम राय (पूर्व उपाध्यक्ष, यूपी कालेज) को फोन कर विवाद को सुलझाने के लिए समझौता करने को कहा। शाम सात बजे शिवपुर के लक्ष्मणपुर स्थित कठवतिया में पंचायत बुलाई गई। एक पक्ष से हर्ष सिंह, जय सिंह, सत्यम राय, गोलू, आशुतोष और दूसरे पक्ष से दीपक सिंह, श्वेताभ उर्फ शिबू, रवि, हेमंत मौजूद थे। पंचायत के दौरान ही दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान ही श्वेताभ गुट की ओर से किसी ने असलहा निकाल फायर झोंक दिया। गोली हर्ष के बाएं हाथ की कलाई में लगी थी। हर्ष सिंह की तहरीर पर पुलिस ने कठवतिया निवासी श्वेताभ, गोलू उपाध्याय और रवि उपाध्याय के खिलाफहत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed