{"_id":"140-140933","slug":"Varanasi-140933-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक महेंद्र पटेल ने ब्लाक प्रमुख पद से दिया इस्तीफा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक महेंद्र पटेल ने ब्लाक प्रमुख पद से दिया इस्तीफा
Varanasi
Updated Sat, 27 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी (ब्यूरो)। रोहनिया विधानसभा के सपा विधायक महेंद्र पटेल ने शुक्रवार को अपने आराजीलाइन ब्लाक प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष का पद रिक्त होने के कारण उन्होंने जिला पंचायत के अभियंता अरविंद राय को त्यागपत्र सौंपा। अभियंता ने बताया कि नियमानुसार जिला पंचायत अध्यक्ष का पद रिक्त होने की स्थिति में संचालन समिति को त्यागपत्र पद देने का प्रावधान है लेकिन यहां न तो समिति है और न ही अपर मुख्य अधिकारी। ऐसे में महेंद्र पटेल ने अभियंता कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष को संबोधित त्यागपत्र सौंपा है। विधायक के साथ रामबालक, गोपाल यादव, विनय मिश्र, पारसनाथ, मोदी यादव, भैयालाल मौजूद थे।
विज्ञापन