{"_id":"140-140680","slug":"Varanasi-140680-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"महज 14 घंटे मिल रही बिजली, हाहाकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महज 14 घंटे मिल रही बिजली, हाहाकार
Varanasi
Updated Sat, 27 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। शहर में आठ से दस घंटे की विद्युत कटौती से हाहाकार मचा हुआ है। मंगलवार को कई संगठनों ने प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय में जाकर विद्युत कटौती से निजात दिलाने की मांग की। उधर, एमडी के नेतृत्व में बिजली विभाग ने सोनिया और सारनाथ इलाके में छापामारी करके दर्जनों लोगों के कनेक्शन काट दिए।
लखनऊ कंट्रोल से शहर में सुबह 4.30 से 5.30, दिन में 8.10 से 10.10, 12.15 से 2.15 और शाम को 6.20 से 9.20 तक आठ घंटे की कटौती हुई। इसके अलावा शहर के कुछ इलाकों में दो घंटे से ज्यादा समय तक लोकल कटौती हुई। दिन में लगातार दो घंटे आपूर्ति नहीं मिली, जिससे कोई काम नहीं हुआ और पेयजल की आपूर्ति भी ठीक से नहीं हो पाई। एमडी डा. काजल के नेतृत्व में सोनिया में कांबिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 38 किलोवाट का लोड बढ़ाया गया। 11 मीटर बदले गए और छह लाख 12 हजार की वसूली हुई। सारनाथ शिवमंदिर और पहडि़या में एक टीम ने छापामार कर बिजली चोरी करते हुए दो लोगों को पकड़ा।
--
फोरम में करें शिकायत
वाराणसी। विद्युत लोकपाल आरएस पांडेय ने बताया कि विद्युत विभाग की मनमानी के खिलाफ उपभोक्ता व्यथा निवारण फोरम में महज 50 रुपये का पोस्टल आर्डर देकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। फोरम में अब तक 195 मामलों का निस्तारण किया गया है जिसमें 186 में उपभोक्ता के पक्ष में ही न्याय हुआ है। वह भिखारीपुर एमडी कार्यालय में शिकायतों की सुनवाई करने आए थे। उन्होंने वाराणसी के फोरम के अध्यक्ष एचडी श्रीवास्तव, सदस्य राम आधार यादव और सलाहकार अखिल कुमार के साथ शिकायतों की सुनवाई की।
विज्ञापन
------
जनता महसूस कर रही है छला हुआ-माथुर
वाराणसी। केंद्र की भाजपा सरकार के सौ दिन पूरे होने के बाद अब जनता खुद को छला हुआ महसूस कर रही है। इसी का नतीजा है कि उप चुनावों में उसे करारी हार झेलनी पड़ी है। यह बात मंगलवार को कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर ने कही। वह पूजन-अर्चन करने काशी आए थे।
जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा के आवास पर अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को केंद्र के फंड से काशी की सड़कों को दुरुस्त करने के लिए धनराशि देनी चाहिए ताकि लोग अच्छे दिनों को महसूस कर सकें। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस मंथन कर रही है और जल्द ही वह नई ताकत बनकर उभरेगी।