{"_id":"140-140595","slug":"Varanasi-140595-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को आत्म निर्भर बनना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को आत्म निर्भर बनना होगा
Varanasi
Updated Sat, 27 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सामाजिक संस्था जेसीआई काशी डी गुलाल की ओर से सोमवार को कैंट स्थित एक होटल में परिचर्चा के साथ कर्मठ स्वरुपा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान करने वाली 15 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
‘महिलाओं का आर्थिक सहयोग व महिलाओं के प्रति दोहरी मानसिकता’ विषयक परिचर्चा में महिलाओं से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा हुई। बतौर मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुमन यादव ने कहा कि महिलाओं को आत्म निर्भर बनने के साथ ही समस्याओं के समाधान के लिए उन्हें आगे आने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि डा. गुलाब सिंह ने महिलाओं को अपने हक के लिए आगे आकर लड़ाई लड़ने और स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया।
संस्था की ओर से सोनी, ममता, नीरू, मां उर्वशी अनामिका, चंदा, साधना, सीता साहू, सुनीता शाह, रुबीना, निकिता, विनीता आदि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। संस्थापिका नीता सिंह ने अतिथियों का स्वागत जबकि अध्यक्ष लतिका शाह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन सचिव ज्योति झा ने किया।