{"_id":"140-139545","slug":"Varanasi-139545-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांडेयपुर-सारनाथ मार्ग बनेगा फोर लेन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांडेयपुर-सारनाथ मार्ग बनेगा फोर लेन
Varanasi
Updated Thu, 11 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। पांडेयपुर-सारनाथ मार्ग का विस्तार कराया जाएगा। इसे सिक्स लेन करने के लिए जल्द ही इस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। बुधवार को यहां आए राज्य के पर्यटन महानिदेशक अमृत अभिजात ने बौद्ध कॉन्क्लेव की तैयारियों में जुटे अधिकारियों को इसके लिए निर्देशित किया। कहा कि बौद्ध सर्किट के तहत आने वाले पांडेयपुर-सारनाथ मार्ग का अंतरराष्ट्रीय महत्व है। मरम्मत की बजाय इस मार्ग को सिक्स लेन करने का इस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा जाए। इसके लिए राज्य और केंद्र सरकार से प्रयास कर धनराशि मुहैया कराई जाएगी। यह भी बताया कि मार्च 2016 तक सारनाथ में लोटस पार्क, बौद्ध सर्किट के विकास और गंगा घाटों के सौंदर्यीकरण सहित पर्यटन की 20 प्रमुख योजनाओं को पूरा कराने की तैयारी है।
बताया कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रस्तावित योजनाओं को प्राथमिकता के तौर पर पूरा कराया जाएगा। इसके लिए इन योजनाओं से जुड़े विभागों में समन्वय स्थापित किया जाएगा। प्रस्तावित योजनाओं पर ये सभी विभाग एक साथ मिलकर कार्य करेंगे। पत्रकारों से बातचीत में पर्यटन महानिदेशक ने कहा कि बौद्ध सर्किट के विकास के लिए वन स्टाप सॉल्यूशन योजना के तहत अच्छी सड़कें बनाई जाएंगी। प्रमुख मार्गों के साथ ही संपर्क मार्गों का जाल बिछाया जाएगा। कम्युनिकेशन के संसाधनों को बेहतर बनाया जाएगा। पर्यटन के मद्देनजर ऑटो ड्राइवर और कुलियों को भी प्रशिक्षित किए जाने की तैयारी है। ताकि, बाहर से आने वाले सैलानियों को किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
बोध गया में होगी व्यापारिक बैठक
वाराणसी। 28 सितंबर को यहां होने वाले अंतरराष्ट्रीय बौद्ध कॉन्क्लेव से पहले 26 और 27 सितंबर को बोधगया में व्यापारिक बैठक होगी। वहां से विभिन्न देशों के 125 लोगों का दल कॉन्क्लेव में शिरकत करने वाराणसी पहुंचेगा। दल को दोपहर में सारनाथ ले जाया जाएगा। वहां म्यूजियम देखने और सारनाथ भ्रमण के बाद शाम को यह दल गंगा आरती देखने दशाश्वमेध घाट पहुंचेगा। रात में होटल ताज गैंगेज में डिनर के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। चारकुला नृत्य दिखाने की भी योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
लोटस पार्क नहीं बनने पर जताई नाराजगी
मंडलायुक्त कार्यालय में पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में पर्यटन महानिदेशक ने सारनाथ में बन रहे लोटस पार्क के निर्माण में ढिलाई पर कड़ी नाराजगी जताई। उनके पूछने पर पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अब तक इस पर 1.25 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। योजना में अड़चन इसलिए आ गई कि जिला प्रशासन ने लोटस पार्क के लिए प्रस्तावित जमीन के ही एक हिस्से को वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए दे दिया। वहां वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कार्य चल रहा है। साथ ही, जमीन के कुछ हिस्से पर स्थानीय लोगों का कब्जा है। इससे दिक्कतें आ रही हैं। नाराज पर्यटन महानिदेशक ने इस पर कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए। कहा कि जिला प्रशासन से वार्ता कर तत्काल समाधान निकाला जाए।
दीपों से सजेगा सारनाथ, संवरेंगी सड़कें
वाराणसी। राज्य के पर्यटन महानिदेशक अमृत अभिजात और मंडलायुक्त आरएम श्रीवास्तव ने बुधवार को कमिश्नरी में 28 सितंबर को प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध कॉन्क्लेव की तैयारियों की समीक्षा की। दोनों उच्चाधिकारियों ने जल्द से जल्द तैयारियों को अंतिम रूप देने की ताकीद की।
बौद्ध कॉन्क्लेव के मद्देनजर बाबतपुर से सारनाथ तक की सड़कों को दुरुस्त करने के लिए चार विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई। गुरुवार को पीडब्ल्यूडी, एचएचएआई, नगर निगम और यातायात विभाग के अधिकारी एक साथ निरीक्षण कर सड़कों को संवारने की कार्ययोजना बनाएंगे। कॉन्क्लेव के मद्देनजर 28 सितंबर को सारनाथ के मुख्य मार्ग की दोनों पटरियों को दीपों से सजाया जाएगा। कमिश्नर ने कॉन्क्लेव के दौरान सारनाथ और दशाश्वमेध घाट पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। इसके लिए शासन को पत्र भेजने को कहा। गंगा घाटों, सारनाथ, चौकाघाट से दशाश्वमेध घाट, दुर्गाकुंड और रवींद्रपुरी मार्ग पर साफ-सफाई और अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया। इन सड़कों पर खुले मैनहोल ढंकने की भी ताकीद की। पुलिस अधीक्षक यातायात से ट्रैफिक प्रबंध दुरुस्त रखने को कहा। कॉन्क्लेव में आए प्रतिनिधि यहां स्थानीय पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों के साथ बैठक भी करेंगे।