फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अक्टूबर तक बिजली आपूर्ति करने लगेंगे 50 उपकेंद्र

अक्टूबर तक बिजली आपूर्ति करने लगेंगे 50 उपकेंद्र

Sat, 06 Sep 2014 05:30 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Sat, 06 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। पूर्वांचल के तहसील मुख्यालयों को बेहतर बिजली देने के लिए 75 नए उपकेंद्र बनाए जा रहे हैं, जिनमें से 50 अक्टूबर माह तक बिजली की आपूर्ति करने लगेंगे। प्रबंध निदेशक डा. काजल ने शुक्रवार को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के सभागार में कार्य के प्रगति की समीक्षा की। काम में शिथिलता बरतने वाली तीन कंपनियों को नोटिस देकर चेतावनी दी गई है कि यदि समय से काम पूरा नहीं हुआ तो उन्हें काली सूची में डाल दिया जाएगा। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्गों और सड़कों के चौड़ीकरण के दौरान बीच में आ गए खंभों को हटाने के जरूरी सामग्री की खरीद जल्द करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में प्रबंध निदेशक ने कहा कि सितंबर माह में 45 और 15 अक्टूबर तक अन्य उपकेंद्रों से विद्युत आपूर्ति हर हाल में शुरू हो जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि 15 सितंबर को दोबारा कार्यों की समीक्षा की जाएगी तब तक काम में ढील पाए जाने पर कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आजमगढ़ में भूमिगत केबल बिछाने के काम में ढील देने पर ठेकेदार कंपनी के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और दो वरिष्ठ अभियंताओं की टीम बनाकर काम की नियमित निगरानी करने को कहा। बैठक में विधायक एवं सांसद निधि के लंबित कार्यों को भी तुरंत निस्तारित करने को कहा गया।
विज्ञापन

पूर्वांचल में 50 हजार बीपीएल उपभोक्ताओं को कनेक्शन देने हैं लेकिन अभी अधिकारी महज 63 प्रतिशत ही कनेक्शन जारी कर पाए हैं। इस पर एमडी ने विशेष अभियान चलाकर लक्ष्य पूरा करने को कहा। बैठक में निदेशक तकनीकी एमएल शर्मा, निदेशक वित्त सुधांशु द्विवेदी के अलावा सभी जोन के मुख्य अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed