{"_id":"140-138933","slug":"Varanasi-138933-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा कारोबारी का अपहरण, कार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा कारोबारी का अपहरण, कार बरामद
Varanasi
Updated Wed, 03 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। बिहार के सासाराम निवासी सराफा कारोबारी दुर्गेश सेठ के अपहरण का मामला सामने आया है। उसकी कार नरिया-लंका मार्ग पर मंगलवार की सुबह लावारिस हालत में पाई गई। कार की सीट पर खून के धब्बे थे और साइड का शीशा टूटा हुआ था। दुर्गेश हर हफ्ते कारोबार के सिलसिले में यहां आता था। परिवार वालों के मुताबिक सोमवार की शाम वह घर से तीन लाख रुपये और गहने लेकर निकला था। घटना की सूचना पर एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ भेलूपुर, एसओ लंका मयफोर्स मौके पर पहुंचे और मामले की पड़ताल की। आला अफसरों के निर्देश पर पुलिस ने दुर्गेश के ममेरे भाई सुशील कुमार सोनी की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
सासाराम के नासरीगंज निवासी अयोध्या सेठ के तीन बेटों में बड़े दुर्गेश की आनंदी (सासाराम) में शगुन ज्वैलर्स नाम से दुकान है। कारोबार के सिलसिले में वह सप्ताह में दो बार वाराणसी आता था। सोमवार की शाम पांच बजे वह सासाराम से अपनी कार लेकर वाराणसी के लिए निकला। उसके पिता ने शाम सात बजे फोन किया तो फोन नहीं उठा। उसके छोटे भाई मुकेश ने करीब सात बजे उसके दूसरे नंबर पर फोन किया तो दुर्गेश ने बताया कि वह टेंगरा मोड़ पार कर विश्वसुंदरी पुल पर पहुंचने वाला है। करीब नौ बजे उसके पिता अयोध्या सेठ ने दोबारा फोन किया तो उसके दोनों मोबाइल स्विच ऑफ थे। परिवार वाले यह सोचकर खामोश बैठ गए कि हो सकता है चार्ज न होने के कारण मोबाइल बंद हो गए हों।
इसके बाद मंगलवार सुबह दुर्गेश के गांव का मोटर मैकेनिक जयराम बीएचयू आया था, जहां उसने लंका-नरिया मार्ग पर दुर्गेश की कार देखी। उसने एक्सीडेंट समझ कर सासाराम में अपने एक परिचित को इसकी सूचना दी। उस व्यक्ति से दुर्गेश के परिवार वालों को एक्सीडेंट की जानकारी मिली तो पिता अयोध्या सेठ और उनके दोनों बेटे मुकेश व हरिकेश मंगलवार को वाराणसी पहुंचे। उन्होंने दुर्गेश की तलाश में लंका क्षेत्र के सभी नर्सिगिं होम खंगाले। कहीं पता न चलने पर उन्होंने लंका थाने में दुर्गेश के अपहरण एवं लूट की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
---
शक की सुई एक महिला की ओर
दुर्गेश के दोनों मोबाइल का सीडीआर निकालने पर शक की सुई एक महिला की तरफ मुड़ गई है। सीडीआर में उसकी लोकेशन सामने घाट तक पाई गई है। खास बात यह है कि सुबह से ही एक महिला से दुर्गेश की बातचीत का दौर शुरू हुआ जो देर शाम तक चलता रहा। ऐसे में कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। पुलिस उस महिला की तलाश में जुट गई है। इस बीच बिहार के पुलिस अफसरों ने एसएसपी को फोन कर सराफा कारोबारी के अपहरण के संबंध में जानकारी ली है।
कोट:
सराफा कारोबारी की कार बरामद कर ली गई है। जांच उचित दिशा में चल रही है। शीघ्र ही मामले का वर्कआउट कर लिया जाएगा। -जोगेंद्र कुमार एसएसपी