{"_id":"140-138297","slug":"Varanasi-138297-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुद्धा एयर ने शुरू की ‘तीन नाथ-तीन धाम’ यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुद्धा एयर ने शुरू की ‘तीन नाथ-तीन धाम’ यात्रा
Varanasi
Updated Tue, 26 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। तीर्थ पर्यटकों के लिए नेपाल के शीर्ष एयरलाइंस में शुमार बुद्धा एयर ने ‘तीन नाथ-तीन धाम’ यात्रा की शुरुआत की है। बुद्धा एयर का विमान सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शनिवार को वाराणसी से काठमांडू के लिए उड़ान भरेगा। 72 सीटर यह विमान वाराणसी से काठमांडू की दूरी 50 मिनट में तय करेगा। इस टूर पैकेज में शामिल लोगों को काशी विश्वनाथ के साथ ही पशुपतिनाथ और मुक्तिनाथ धाम के दर्शन कर सकेंगे।
बुद्धा एयर के सीनियर एग्जीक्यूटिव मैनेजर पराशर जग पांडेय व कंट्री मैनेजर उद्धव सुवेदी ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि नेपाल में 1997 से ही बुद्धा एयर सैलानियों की सेवा में लगा हुआ है। काशी में सेवा क्षेत्र के विस्तार के बाद देश के अन्य शहरों में हवाई सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है। ‘तीन नाथ-तीन धाम’ यात्रा टूर पैकेज में शामिल एक यात्री को 18,950 रुपये देने होंगे। इस धनराशि में वाराणसी से काठमांडू जाने-आने का किराया, होटल और दर्शन के लिए लोकल ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था शामिल है। यह विमान शाम 4.10 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से काठमांडू के लिए उड़ान भरेगा। भारतीय समयानुसार शाम पांच बजे यह विमान काठमांडू उतरेगा।