{"_id":"140-137597","slug":"Varanasi-137597-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे टिकट काउंटर पर विजिलेंस का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे टिकट काउंटर पर विजिलेंस का छापा
Varanasi
Updated Sun, 17 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन के मुख्य आरक्षण केंद्र और जनरल टिकट काउंटर पर विजिलेंस की टीम ने शनिवार को छापेमारी की। इस दौरान जनरल टिकट के चार काउंटर में कुछ पर कम तो कुछ पर अधिक पैसा बरामद किया गया। टीम ने मुख्य आरक्षण केंद्र के एक खिड़की से टिकट कंफर्म कराने के नाम पर टिकट देने वाले क्लर्क को भी पकड़ा।
छापेमारी के लिए शुक्रवार देर रात ही टीम दिल्ली से वाराणसी पहुंच गई थी। इस बीच शनिवार की सुबह जैसे ही जनरल टिकट काउंटर पर छापेमारी हुई, वहां अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान टीम को एक काउंटर पर निर्धारित टिकट बिक्री के दाम से कम रुपये तो दो अन्य काउंटर से अधिक रुपये बरामद हुए। इस बारे में पूछताछ की गई तो सही जवाब नहीं मिल सका।
इसके बाद टीम पार्सल घर पहुंची, जहां मौजूद एक पोर्टर के पास से रुपये बरामद हुए और इसका कोई हिसाब उसके पास नहीं था। टीम के सदस्यों ने कुछ प्राइवेट पोर्टरों से भी पूछताछ की। मुख्य आरक्षण केंद्र पर टीम ने बड़े ही नाटकीय ढंग से एक क्लर्क को पकड़ा। एक सदस्य ने क्लर्क से यात्री बनकर टिकट कंफर्म कराने के बारे में जानकारी मांगी और उसकी स्वीकृति के बाद टिकट भी बनवाया। इसके तुरंत बाद संबंधित क्लर्क को धर दबोचा।