फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सेना को मिले 139 नए जवान

सेना को मिले 139 नए जवान

Sun, 10 Aug 2014 05:30 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Sun, 10 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। थल सेना को शनिवार को 139 नए जवान मिले। 42 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण के बाद गोरखा जवानों को कसम परेड के बाद देश की रक्षा करने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर सैनिकों को उनका परंपरागत हथियार खुकरी भेंट किया गया। प्रशिक्षण में सराहनीय कार्य करने वाले जवानों को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन

39 जीटीसी (गोरखा ट्रेनिंग सेंटर) के परेड ग्राउंड पर आयोजित सशस्त्र कसम परेड की प्रथम सलामी कर्नल एसके सिंह और दूसरी सलामी डिप्टी कमांडेंट कर्नल अमृतपाल सिंह ने ली। परेड के मुख्य अतिथि ले. जनरल (अवकाश प्राप्त) करण सिंह यादव थे। परेड की सलामी लेने के बाद उन्होंने शानदार परेड के लिए जवानों को बधाई दी। कहा कि जवान अनुशासन, शारीरिक क्षमता और लक्ष्य का हमेशा ध्यान रखें। शिक्षा के क्षेत्र में भी लगातार आगे बढ़ते रहें। समारोह के बाद ले. जनरल ने स्मृतिधाम में आगंतुक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किया। कार्यक्रम में जीटीसी के अधिकारी, एनसीसी कैडेट तथा स्कूली बच्चे भी मौजूद थे। प्रशिक्षण के दौरान बेहतर कार्य करने के लिए राइफलमैन धीरेंद्र सेन को बेस्ट इन फायरिंग, राइफलमैन विनोद बीके को बेस्ट इन बीपीईटी, राइफलमैन कृष्ण बहादुर थापा को बेस्ट इन बेनेट फाइटिंग, राइफलमैन प्रदीप थापा को बेस्ट इन टेक्टिस, राइफलमैन संजीव थापा को बेस्ट इन सीओसी ले. कपाडि़या ट्राफी, राइफलमैन नंदलाल कामचा को बेस्ट इन ड्रिल, राइफलमैन दीपेश राज पन्पा को सेकेंड आल राउंड बेस्ट का जनरल लाहिड़ी मेडल और राइफलमैन सबीम थापा को आलराउंड बेस्ट गौरव तलवार पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed