Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   काशी में उतरते सावन कजरी की बरसात में भींगे लोग

काशी में उतरते सावन कजरी की बरसात में भींगे लोग

Sun, 10 Aug 2014 05:30 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Sun, 10 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। उतरते सावन कजरी की लोक धुनों की बारिश ने शनिवार की रात तमाम दिलों को ठंडा कर दिया। रागों की कशिश में भीगने का यह दौर चला दो दिनी कजरी ठुमरी उत्सव की शुरुआत के मौके पर। प्रसिद्ध उप शास्त्रीय गायिका मालिनी अवस्थी ने ठुमरी-दादरा अंग में कजरी की ऐसी बानगी पेश की कि लोग कुछ देर के लिए सुध-बुध खो बैठे। यह संगीत महफिल छावनी क्षेत्र के एक होटल में देर रात तक चली। अपनी गुरु ठुमरी साम्राज्ञी पद्मभूषण गिरजा देवी की परमाइशी बंदिशों पर उन्होंने तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

दीप प्रज्ज्वलन के बाद शुरुआत हुई पूरब अंग की ठुमरी पर आधारित कजरी से। मालिनी ने पहली बंदिश जो सुनाई उसके बोल थे- केवडि़या खोल ओ मोरे राजा,रस की बूंद पड़ी...। इसके बाद आए नहिं छैल बिहारी रे संवरिया...देखि घटा अति कारी से संवरिया...। दोहा की कजरी-सावन झरे लागे धीरे-धीरे...के बाद मालिनी ने अप्पा जी की सिखाई कजरी सुनाकर संगीत रसिकों की वाहवाही बटोरी। पंक्तियां इस तरह थीं-तुमको आने में तुमको बुलाने में, कई सावन बरस गए साजना....। इसके बाद झूल की प्रस्तुति की। देखो सांवरे के संग गोरी झूले री हिंडोला...। तबले पर रत्नेश मिश्र, हारमोनियम पर अशोक झा और सारंगी पर पं. विनोद मिश्र ने संगत की। कला प्रकाश की ओर से आयोजित इस संगीत संध्या में पहुंचे अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष अशोक कपूर ने किया। संचालन किया अनिल नागर ने। धन्यवाद बृजराज अग्रवाल ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed