{"_id":"140-136563","slug":"Varanasi-136563-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्णानंद के वीसी हटाए गए, डा. नाग को सौंपा गया प्रभार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्णानंद के वीसी हटाए गए, डा. नाग को सौंपा गया प्रभार
Varanasi
Updated Fri, 01 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिंदा प्रसाद मिश्र को पद से हटा दिया गया है। कुलाधिपति एवं राज्यपाल राम नाइक ने कार्यकाल पूरा होने के एक दिन पहले प्रो. मिश्र को हटाने का आदेश जारी करते हुए यहां की जिम्मेदारी महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति डा. पृथ्वीश नाग को सौंपी है। राजभवन ने यह कार्रवाई प्रो. मिश्र के खिलाफ हुई शिकायतों के आधार पर की है। साथ ही, कमिश्नर को दो माह के अंदर उन पर लगे आरोपों की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है। उधर, आदेश मिलने के बाद डा. नाग ने शाम करीब पांच बजे संपूर्णानंद विश्वविद्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया।
अपने सख्त तेवर और ईमानदार छवि के लिए जाने जाने वाले प्रो. बिंदा प्रसाद मिश्र के खिलाफ राजभवन की इस कार्रवाई से संपूर्णानंद विश्वविद्यालय परिसर में दिन भर खासी सरगर्मी रही। राजभवन से जारी आदेश में चंदौली निवासी मयंक पांडेय के 23 अक्टूबर 2013 के उस शिकायती पत्र का हवाला दिया गया है, जिसमें उन्होंने कुलपति प्रो. बिंदा प्रसाद मिश्र के लखनऊ विश्वविद्यालय से एक ही सत्र में दो-दो डिग्रियां लेने के मामले में कुलाधिपति से जांच की मांग की थी। शिकायत में उन्होंने वर्ष 1974 क्रमश: शास्त्री और बीए तथा 1976 में आचार्य और एमए की डिग्रियां लेने का जिक्र किया था। 30 जून 2014 को संकायाध्यक्षों द्वारा कुलपति के विरुद्ध की गई शिकायत और सत्येंद्र त्रिपाठी नामक एक अन्य शिकायतकर्ता द्वारा हाईकोर्ट में दायर याचिका का भी हवाला राजभवन के आदेश में है। दो पेज के इस आदेश में वीसी के डिग्रियों की जांच कर रहे तत्कालीन कमिश्नर कुमार कमलेश की ओर से 27 मई 2014 को शासन को भेजी गई रिपोर्ट का भी जिक्र है, जिसमें उन्होंने कुलपति द्वारा अभिलेख उपलब्ध न कराने की बात कही थी। प्रो. मिश्र का कार्यकाल पहली अगस्त को पूरा हो रहा था।
00000
डा. नाग के जिम्मे तीन विश्वविद्यालय
वाराणसी। कुलाधिपति ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति डा. पृथ्वीश नाग का कार्यकाल भी बढ़ा दिया है। डा. नाग का कार्यकाल गुरुवार को ही समाप्त हो रहा था। राजभवन की ओर से जारी आदेश में तीन माह या अगले आदेश तक डा. नाग को कुलपति पद पर बने रहने को कहा गया है। डा. पृथ्वीश नाग ऐसे कुलपति बन गए हैं, जिनके पास एक साथ तीन विश्वविद्यालयों की जिम्मेदारी है। बता दें कि पहले महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय इलाहाबाद और अब संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति का प्रभार भी उनके पास है। संपूर्णानंद में 31वें कुलपति के रूप में कार्यभार संभालने के बाद डा. नाग ने कहा कि नई जिम्मेदारी चुनौतीपूर्ण है लेकिन मुश्किल नहीं। संस्कृति और नई तकनीक के माध्यम से विश्वविद्यालय के विकास को गति दी जाएगी।