{"_id":"140-136558","slug":"Varanasi-136558-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"नया सर्किल रेट लागू होने से पहले रजिस्ट्री कार्यालय में तालाबंदी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नया सर्किल रेट लागू होने से पहले रजिस्ट्री कार्यालय में तालाबंदी
Varanasi
Updated Fri, 01 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। अधिकतम बीस प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ एक अगस्त से नया सर्किल रेट लागू हो गया है। शुक्रवार से सर्किल रेट की नई दरों से रजिस्ट्री शुरू हो जाएगी। इसके पूर्व गुरुवार की शाम रजिस्ट्री के आवेदन का नंबर लगाने के लिए वकीलों ने कलेक्ट्रेट स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में तालाबंदी कर दी। तकरीबन आधे घंटे तक कार्यालय का कामकाज प्रभावित रहा। इसकी सूचना पर पहुंचे उप रजिस्ट्रार द्वितीय महेंद्र प्रताप यादव ने वकीलों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद कार्यालय खुला लेकिन तब तक पांच बज चुका था। सर्वर बंद होने के चलते नई रजिस्ट्री नहीं हो सकी। पहले से हुई रजिस्ट्री के आवेदन की डाटा इंट्री देर शाम तक हुई।
डीएम प्रांजल यादव के अनुसार विकासशील क्षेत्रों में ही अधिकतम वृद्धि है। इनमें शिवपुर, बाबतपुर, राजातालाब, रामनगर और सारनाथ का विकासशील क्षेत्र शामिल है। जौनपुर और गाजीपुर मार्ग की जमीनें महंगी हुई हैं। इनके अलावा सुल्तानीपुर के सर्किल रेट में किसी भी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की गई है। यहां पहले से ही काफी अधिक बढ़ोतरी हो चुकी थी। शहरी इलाकों के सर्किल रेट में 10 से 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। उप रजिस्ट्रार द्वितीय ने बताया कि वकीलों ने कार्यालय में तालाबंदी की थी। इसके चलते कुछ देर के लिए काम प्रभावित हुआ था। वकीलों को समझाने के बाद काम शुरू करा दिया गया। सर्वर बंद होने के कारण जिनकी रजिस्ट्री नहीं हुई है उन्हें शुक्रवार को बुलाया गया है। गुरुवार को जिले में 390 रजिस्ट्री हुई और इनसे छह करोड़ की आय हुई। कार्यालय में रजिस्ट्री कराने वालों की जबरदस्त भीड़ रही। एआईजी स्टांप राजेंद्र सिंह ने बताया कि नए सर्किल रेट में औसत वृद्धि 13 से 15 प्रतिशत के बीच हुई है।