Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   खेत में गई महिला को घायल कर गहने लूटे

खेत में गई महिला को घायल कर गहने लूटे

Fri, 01 Aug 2014 05:30 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Fri, 01 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
रोहनिया। अब गांवों में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं रह गई हैं। धमहापुर गांव में गुरुवार की दोपहर बदमाशों ने मक्के के खेत में गई विवाहिता को चाकू मारकर घायल करने के बाद उसका मंगलसूत्र, टप्स, पायल और कीमती मोबाइल लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग गए। गंभीर रूप से जख्मी विवाहिता को बेहोशी की हालत में सर सुंदर लाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

धमहापुर के रामचरित्र पटेल की पुत्री सुनीता की शादी छह माह पहले मिर्जापुर जिले के राजेंद्र पटेल से हुई थी। मायके आई सुनीता गुरुवार की दोपहर एक बजे मंगलसूत्र एवं अन्य गहने पहनकर मक्के के खेत में गई थी। खेत में बदमाशों ने सुनीता पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया और गले से मंगलसूत्र सहित अन्य गहने, मोबाइल आदि लूटकर फरार हो गए। लहूलुहान सुनीता खेत से बाहर आते ही बेहोश होकर गिर गई। उसके गले पर धारदार हथियार से वार किया गया था। अधिक खून बहने से वह बेहोश हो गई थी। थोड़ी देर बाद मां तपेसरा देवी उसे खोजते उधर गई तो बेटी को बेहोश देख उसने शोर मचाया। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। सूचना पर पुलिस पहुंची। आरोप है कि लूट की इस घटना को पुलिस प्राणघातक हमले में दर्ज कर मामले की लीपापोती में जुट गई है। ग्रामीणों की मानें तो उन्होंने मक्के के खेत से दो लोगों को भागते हुए देखा लेकिन वे कौन लोग थे, इसकी पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


कोट:
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। विवाहिता के पिता की तहरीर पर प्राणघातक हमले का मामला अज्ञात बदमाशों पर दर्ज किया गया है। जहां तक लूट की बात है तो पीडि़ता के होश में आने पर असलियत का पता चल सकेगा। वैसे पुलिस लूट के पहलू की भी जांच कर रही है।-मुकेशचंद्र उत्तम सीओ सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed