फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   महापौर की चौपाल में नहीं पहुंचे अधिकारी

महापौर की चौपाल में नहीं पहुंचे अधिकारी

Fri, 01 Aug 2014 05:30 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Fri, 01 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। निराला नगर में गुरुवार की सुबह महापौर की चौपाल की सूचना के बाद भी नगर निगम का कोई अधिकारी वहां नहीं पहुंचा। जलकल विभाग से भी सिर्फ अधिशासी अभियंता आए। महापौर रामगोपाल मोहले ने अधिकारियों के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है और चौपाल में न आने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति शासन से करने की बात कही है।
विज्ञापन

महापौर सुबह शिवपुरवा, माधोपुर और निरालानगर क्षेत्र के निरीक्षण पर निकले थे। जगह-जगह मैनहोल क्षतिग्रस्त होने और सीवर-नाला जाम होने की दिक्कतें सामने आईं। गलियों के चौका कई जगहों पर उखड़े हुए पाए गए। पूर्व घ्ोषित कार्यक्रम के तहत निराला नगर में चौपाल भी आयोजित थी लेकिन नगर निगम का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इस पर महापौर ने स्थानीय नागरिकों को भरोसा दिलाया कि मंगलवार को यहां चौपाल लगाकर समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। चौपाल में नहीं पहुंचने के बारे में पूछे जाने पर नगर आयुक्त उमाकांत त्रिपाठी ने तबीयत ठीक न होने की वजह बताई। उधर, महापौर ने कहा कि चौपाल में न पहुंचने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति शासन से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed