{"_id":"140-133592","slug":"Varanasi-133592-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराया तो बढ़ा दिया, सुविधाएं क्यों नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराया तो बढ़ा दिया, सुविधाएं क्यों नहीं
Varanasi
Updated Thu, 26 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। रेल किराये की नई दरें बुधवार से लागू होने के बाद यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ गया। यात्रियों को किराया बढ़ने से ज्यादा इस बात का दुख है कि यात्री सुविधाएं क्यों नहीं बढ़ाई जा रहीं। कई यात्रियों का कहना था ट्रेनों में न तो ठीक से साफ-सफाई होती है न सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध होते। कई दफा तो पानी तक के लिए यात्री तरस जाते हैं। रेलवे स्टेशनों पर मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलतीं।
कैंट रेलवे स्टेशन पर बुधवार को जब रेल यात्रियों से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि सरकार यदि किराया बढ़ाती है तो उसे यात्री सुविधाओं के विकास पर भी गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। उनका कहना था कि यात्री सुविधाएं बढ़ाए बिना किराया बढ़ाना बेमानी है। वहीं, पहले से आरक्षण कराने वाले यात्रियों से काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, महानगरी एक्सप्रेस, काशी-दादर व पटना-सिकंदराबाद समेत विभिन्न ट्रेनों में बढ़ा हुआ किराया वसूला गया। रेल प्रशासन की ओर से ट्रेनों में चलने वाले टीटीई को पहले से ही बढ़े किराये की वसूली के लिए निर्देशित कर दिया किया गया था। हालांकि इस दौरान यात्रियों से अभद्र व्यवहार न करने की हिदायत भी दी गई है।
000
रेलवे ने किराया बढ़ाया, यह बड़ी समस्या नहीं है लेकिन यात्री सुविधाएं भी बढ़ाई जानी चाहिए। वाराणसी के रेलवे स्टेशन पर जिस तरह से गंदगी है, वैसा कहीं और नहीं दिखता है। - अनंत प्रताप शर्मा, आंध्र प्रदेश
विज्ञापन
000
प्रथम श्रेणी के वेटिंग हाल में तो गंदगी का अंबार है। न तो यहां ट्रेनों की सूचना यात्रियों को मिल पाती और न ही बैठने का कोई इंतजाम है। अधिकारियों को इस तरफ भी ध्यान देना चाहिए। - सौदामिनी, आंध्र प्रदेश
000
रेल किराया बढ़ाकर सरकार ने आम आदमी और विद्यार्थियों की जेब पर डाका डालने का काम किया है। इस पर एक बार फिर से विचार कर उसे अपने निर्णय को वापस ले लेना चाहिए। -आदित्य, मऊ
000
सरकार केवल किराया बढ़ाना जानती है, उसे यात्रियों की सुविधाओं की कोई चिंता नहीं है। वाराणसी के इस स्टेशन को देखकर लगता है, जैसे लंबे समय से यहां सफाई ही नहीं हुई है। -मयूरी, हैदराबाद