Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   स्टेशन मैनेजर ने लगवाई लाइन तो मिल गया टिकट

स्टेशन मैनेजर ने लगवाई लाइन तो मिल गया टिकट

Thu, 26 Jun 2014 05:31 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Thu, 26 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। रेलवे आरक्षण केंद्र पर तत्काल टिकट की कालाबाजारी रुकने का नाम नहीं ले रही। इसी के चलते आए दिन यात्रियों के साथ मारपीट की घटनाएं होती हैं। हालत यह है कि घंटों खड़े रहकर काउंटर खुलने का इंतजार करने वाले यात्रियों को भी टिकट नहीं मिल पाता। शुक्रवार को कुछ यात्रियों की शिकायत पर जब स्टेशन मैनेजर ने खुद फार्म बंटवाए और लाइन लगवाई तो उन यात्रियों को भी टिकट मिल गया जो कई दिनों से निराश लौट रहे थे। उधर, इसी मुद्दे को लेकर सुबह-ए-बनारस क्लब के लोगों ने गोलघर स्थित आरक्षण केंद्र पर प्रदर्शन कर दलालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कैंट रेलवे स्टेशन स्थित आरक्षण केंद्र पर तत्काल टिकट को लेकर रोज किचकिच होती है। काउंटर खुलते ही दलाल लाइन में लग जाते हैं और यात्री ने अगर आपत्ति जताई तो वे मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। पिछले सप्ताह तो दो दलाल आगे खड़े होने के चक्कर में आपस में ही भिड़ गए थे। यात्रियों की शिकायत पर जब तक आरपीएफ व जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचते तब तक दोनों फरार हो गए। यहां दलालों का वर्चस्व कितना बढ़ गया है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ये यात्रियों को धक्कामुक्की कर लाइन से हटा देते हैं।
विज्ञापन

उधर, शुक्रवार की सुबह सुबह-ए-बनारस क्लब के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल के नेतृत्व में लोगों ने टिकट की कालाबाजारी बंद करने, दलालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग लेकर गोलघर आरक्षण केंद्र पर प्रदर्शन किया। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सुबह 10 बजे काउंटर खुलने से पहले ही दलाल आगे खड़े होने के लिए आम यात्रियों के साथ जोर-जबरस्ती करने लगते हैं। कई बार शिकायत के बाद भी इस समस्या की ओर रेल अधिकारियों का ध्यान नहीं जाता। प्रदर्शन करने वालों में कमला प्रसाद सिंह, नंद कुमार, अशोक गुप्ता, डा. मनोज यादव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट :
कई दिनों से आम यात्रियों के साथ तत्काल टिकट के लिए दलालों द्वारा दुर्व्यवहार करने की शिकायत मिल रही थी। शुक्रवार की सुबह मुख्य आरक्षण केंद्र पर निरीक्षण के दौरान भी यात्रियों ने शिकायत की। आरपीएफ और जीआरपी को दलालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। -ए के पांडेय, स्टेशन मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed