{"_id":"140-132181","slug":"Varanasi-132181-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढे भरें, नहीं तो कर दूंगा सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढे भरें, नहीं तो कर दूंगा सस्पेंड
Varanasi
Updated Tue, 10 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। जिलाधिकारी प्रांजल यादव ने चौकाघाट से राजघाट और रविंद्रपुरी से लंका मार्ग की गुणवत्ता खराब मिलने पर वीडीए के एक्सईएन को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि यदि 15 जून तक इन मार्गों को दुरुस्त न कराया गया तो ठेकेदार को काली सूची में डालने के साथ ही अवर अभियंता को निलंबित कर दिया जाएगा। उन्होंने आजमगढ़ और पंचक्रोशी मार्ग जल्द से जल्द दुरुस्त करने के साथ ही अतिक्रमणकारियों और सड़क को पार्किगिं बनाकर इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ भी अभियान चलाने का निर्देश दिया। डीएम ने अधिकारियों को चेताया कि मुख्यमंत्री का दौरा कभी भी हो सकता है जहां भी खामी मिली, सीधे निलंबित किया जाएगा।
जिलाधिकारी सोमवार को शहर के कुछ प्रमुख मार्गों का निरीक्षण करने निकले। इस दौरान सड़क निर्माण में देरी, गुणवत्ता में खामी और जगह-जगह अतिक्रमण देख वह बेहद खफा नजर आए। डीएम सबसे पहले चौकाघाट पानी टंकी के पास पहुंचे। यहां उन्होंने व्यवसाय के नाम पर हुए अतिक्रमण को हटवाने व संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने इस मार्ग पर व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 12 जून तक कार्ययोजना बनाकर देने के लिए कहा। चौकाघाट के बाद दोषीपुरा पहुंचने पर डीएम ने सड़क पर खड़े भारी वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाने और मार्ग को साफ-सुथरा कराने को कहा। सड़क चौड़ी होने और पोल हटाने के लिए धनराशि मिलने के बावजूद बीच में पोल खड़े देख डीएम नाराज हो गए। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारी से खंभे न हटने का कारण पूछा और कहा कि अगर आप पोल न हटवा पाएं तो हम इसे जेसीबी लगाकर गिरवा दें। बिजली कटेगी तो जिम्मेदारी आपकी होगी।
इसके बाद डीएम आजमगढ़ मार्ग पर पहुंचे। यहां की सड़क खराब मिलने पर जब उन्होंने इसका कारण पूछा तो अधिकारियों ने नाले के अधूरे कार्य का हवाला दिया। इसपर उन्होंने किसी भी हाल में रविवार तक कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। इसके बाद डीएम पंचक्रोशी मार्ग स्थित मानसिक चिकित्सालय के सामने पहुंचे। यहां भी उन्होंने खस्ताहाल सड़क को दुरुस्त कराने को कहा। साथ ही सड़क किनारे लगे कूड़े के ढेर को साफ कराने और कूड दान लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने ओवरहेड टैंक की गिट्टी व बालू सड़क पर बिखरे होने पर नाराजगी जताई और दो दिन में मार्ग दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। इसके बाद डीएम यूपी कॉलेज, सांस्कृतिक संकुल होते हुए महमूरगंज पहुंचे। यहां उन्होंने जल्द से जल्द रथयात्रा-महमूरगंज मार्ग को ठीक कराने को कहा। उन्होंने जल निगम के महाप्रबंधक को सीवर के लिए पाइप लाइन डलवाकर गड़ढों को जल्द पटवाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
इनसेट
डीएम के प्रमुख निर्देश
- चौकाघाट पानी टंकी के समीप से अतिक्रमण हटाने और व्यवस्था सुधारने की कार्ययोजना 12 जून तक पेश करें
- चौकाघाट-राजघाट मार्ग पर सड़क चौड़ा करने में आड़े आ रहे पोल जल्द से जल्द हटवाएं जाएं
- सड़क पर पार्क किए गए वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करें
- नाला बनवाने के साथ आजमगढ़ मार्ग को रविवार तक दुरुस्त किया जाए
- पंचक्रोशी मार्ग को दो दिन में दुरुस्त करें और सड़क पर रखी गई गिट्टी-बालू हटवाई जाए
- रथयात्रा-महमूरगंज मार्ग को जल्द से जल्द दुरुस्त कराएं
- रविंद्रपुरी-लंका मार्ग की मरम्मत का काम 15 जून तक पूरा कराएं