फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   जब आप के रोड शो में घुस गए भाजपा कार्यकर्ता

जब आप के रोड शो में घुस गए भाजपा कार्यकर्ता

Thu, 08 May 2014 05:30 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Thu, 08 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। आम आदमी पार्टी के पक्ष में प्रचार करने आए संगीतकार व गायक विशाल ददलानी व रोडीज फेम रघु राम को रोड शो के दौरान बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध झेलना पड़ा। रथयात्रा पर भाजपा व आप कार्यकर्ताओं के आमने-सामने आने से माहौल बिगड़ा जरूर पर पुलिस व रैपिड ऐक्शन फोर्स के पहुंचने पर मामला शांत हो गया।
विज्ञापन

विशाल व रघु का रोड शो महमूरगंज तिराहे से शुरू हुआ। रोड शो मंडुवाडीह, डीएलडब्ल्यू, सुंदरपुर, सब्जीमंडी, खोजवां, कमच्छा होते हुए रथयात्रा पहुंचा। इस दौरान एक खुली ट्रक पर सवार विशाल एक के बाद एक भक्ति गीत ‘सारे जहां से अच्छा...’, ‘वंदे मातरम्...’ सुना रहे थे। तभी कैंट विधायक ज्योत्सना श्रीवास्तव के पुत्र सौरभ कुछ समर्थकों के साथ वहां पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। तभी आम आदमी पार्टी के समर्थकों ने भी नारेबाजी शुरू कर दी। माहौल बिगड़ता देख किसी ने प्रशासन को इसकी सूचना दे दी। कुछ मिनट के अंदर ही संबंधित थाने की पुलिस व आरएएफ वहां पहुंच गई जिसको देखकर कथित भाजपा कार्यकर्ता वहां से भाग गए। रोड-शो भी यहीं पर समाप्त हो गया।
विज्ञापन



धर्म व नीची जाति के नाम पर भाजपा कर रही राजनीति
वाराणसी। महमूरगंज स्थित आप के केंद्रीय कार्यालय पर बुधवार को पत्रकारवार्ता के दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि भाजपा का एजेंडा स्पष्ट नहीं है। कभी वह धर्म के नाम पर तो कभी नीची जाति के नाम पर राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन व मोदी के बीच साठ-गांठ हो गई है। प्रदेश संयोजक संजय सिंह ने कहा कि अमेठी में बूथ कैप्चरिंग व कानून की धज्जियां उड़ी हैं। इस मौके पर राष्ट्रीय समानता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोती लाल शास्त्री व उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ के सोन चंद्र बाल्मिकी ने समर्थन की घोषणा भी की। प्रेसवार्ता में आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed