{"_id":"140-129092","slug":"Varanasi-129092-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी का उद्देश्य गंगा जमुनी तहजीब को बिगाड़ना : महेंद्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी का उद्देश्य गंगा जमुनी तहजीब को बिगाड़ना : महेंद्र
Varanasi
Updated Tue, 06 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का उद्देश्य यहां की गंगा जमुनी तहजीब को बिगाड़ना है। वे यहां सेवा करने नहीं आए। मोदी को रोकना जरूरी है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत लगानी होगी।
यह विचार सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी के सिगरा स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर आयोजित सेवादल के कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन के राष्ट्रीय मुख्य संगठक महेंद्र जोशी ने व्यक्त किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मोदी को वाराणसी में मात देने के लिए सुनियोजित तरीके से घर-घर जाकर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने के लिए कहा। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मोहन प्रकाश ने कहा कि मोदी का यहां से चुनाव लड़ने का उद्देश्य सभी जानते हैं। उनके गलत उद्देश्य की आहट को सभी पहचानते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह गंगा जमुनी तहजीब को बिगाड़ने वालों को रोक कर गंगा मैली होने से बचाएं। सम्मेलन में कांग्रेस सेवादल के संगठन मंत्री डा.प्रमोद पांडेय ने भी संबोधित किया।