{"_id":"140-128224","slug":"Varanasi-128224-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल की सभा में उमड़ा जन सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल की सभा में उमड़ा जन सैलाब
Varanasi
Updated Sun, 27 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। रविदास गेट पर आप की नुक्कड़ सभा में अरविंद केजरीवाल ने नरेंद्र मोदी व कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो रिटेल में एफडीआई आएगा और ऐसी बेरोजगारी फैलेगी जिसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। दिल्ली मुख्यमंत्री पद के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद छोड़ने के लिए जिगर चाहिए 56 इंच का सीना नहीं। सभा के दौरान भाजपा समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की और स्टेज पर पानी का बोतल फेंका जो केजरीवाल के पीछे आकर गिरा। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से विरोध करने वालों को वहां से भगाया गया। इस मौके पर कई पूर्व छात्र नेता आम आदमी पार्टी में भी शामिल हुए। सभा में जबरदस्त भीड़ रही।
वाराणसी से आप प्रत्यासी अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोग कह रहे हैं कि मैं दिल्ली छोड़कर भाग गया, भगोड़ा हूं। कहा चलो मान लिया मैं भाग गया पर पैसे तो नहीं खाए, भगोड़ा तो नहीं हूं। उन्होंने कहा कि यहां से जीता तो जगह-जगह जनसभाएं करूंगा। प्रस्ताव पारित होगा व जरूरत के हिसाब से काम होगा। ठेकेदाराें को तभी पैसा दिया जाएगा जब जनता कहेगी कि हां यह काम ठीक हुआ है। जनसभा के दौरान केजरीवाल ने मोदी व राहुल को अंबानी का दोस्त बताया। उन्होंने कई दस्तावेज भी दिखाए। नामांकन के दौरान गंगा संबंधी मोदी के बयान पर भी केजरीवाल ने कटाक्ष किया। उनके साथ मनीष सिसोदिया, संजीव सिंह, रामानंद उपस्थित रहे। पार्टी में शामिल होने वालों में पूर्व छात्र नेता उमेश सिंह, शिव कुमार, आनंद विजय सिंह, सुधीर, नीरज, दुर्गेश के साथ ही प्रो विरेंद्र सिंह शामिल हुए। इसके पहले लल्लापुरा, काजीपुरा का मैदान, गांधी चौक ख्वाजापुरा में भी नुक्कड़ सभाएं की। सुबह की बेला में केजरीवाल ने खोजवां में लकड़ी का काम करने वाले लोगों से मिले। इस दौरान कुछ विरोध भी हुआ।