{"_id":"140-127740","slug":"Varanasi-127740-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब वक्त आ गया है, जाग जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब वक्त आ गया है, जाग जाएं
Varanasi
Updated Mon, 21 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। भाजपा के प्रदेश प्रभारी अमित शाह ने मोदी के नामांकन और चुनाव की तैयारियों के संबंध में स्थानीय क्षत्रपों के साथ मैराथन बैठक की। उनसे कहा कि अब वक्त आ गया है कि सब जाग जाएं और बदलाव के लिए प्रयास करें। उन्होंने कोटवां और लोहता के मुस्लिम बहुल इलाकों में पैठ बनाने पर विशेष ध्यान देने को को कहा। महमूरगंज के तुलसी उद्यान में हुए एक समारोह में कांग्रेस के नेता धर्मेंद्र सिंह ने सहयोगियों के साथ सपा की सदस्यता ग्रहण की।
रविवार को यहां पहुंचने के बाद उनके पहले से तय कार्यक्रमों में लगातार परिवर्तन होता रहा। एयरपोर्ट पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी के साथ काशी पहुंचे अमित शाह क्षेत्रीय कार्यालय गुलाबबाग जाने के बजाय कैंटोमेंट के होटल टेंपल टाउन में पहुंचे। वहां से दिन में साढ़े 11 बजे से बैठकों का सिलसिला शुरू हुआ तो शाम छह बजे तक लगातार चलता रहा। उन्होंने सबसे पहले टीम गुजरात के सदस्यों से स्थिति का जायजा लिया। उसके बाद प्रदेश सह प्रभारी रामेश्वर चौरसिया, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्रीकांत शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता नलिन कोहली के अलावा स्थानीय विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठों के नेताओं के साथ बैठकें कीं। उसके बाद वह शाहाबाद में जालान्स गेस्ट हाउस में रोहनिया क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे। अपना दल के मंडल अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र पटेल ने उनसे कहा कि प्रचार सामग्री और संसाधन समय पर मुहैया नहीं कराए जा रहे हैं। यहां उन्होंने कहा कि लोहता और कोटवां के मुस्लिम बहुल इलाकों में पैठ बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए।
मोदी के नामांकन की तैयारियों ने पकड़ा जोर
वाराणसी। अमित शाह के जोश भरने के बाद पदाधिकारियों ने रविवार की शाम से ही मोदी के नामांकन की तैयारियों में ताकत झोंक दी। रथयात्रा स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय में जिला, महानगर के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, बूथ प्रभारियों वार्ड अध्यक्षों और पार्षदों की बैठक हुई। अशोक धवन ने सभी कार्यकर्ताओं को टोलियों के साथ 24 अप्रैल को नौ बजे मलदहिया चौराहे पर पहुंचने को कहा। उधर, शाम सात बजे से शैलपुत्री इलाके में तथा पुराना पुल के दुर्गा पूजा स्थल पर भाजपा की ओर से नुक्कड़ सभाएं हुईं जबकि महिला मोर्चा ने करौंदी, मस्त नगर, गुरुधाम कालोनी, बौलिया, प्रह्लाद घाट, मीरापुर बसहीं, भीषमपुर आदि क्षेत्रों में घर-घर जाकर महिलाओं से नामांकन जुलूस में शामिल होने की अपील की गई।