फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मोदी के नामांकन की तैयारियों ने पकड़ा जोर

मोदी के नामांकन की तैयारियों ने पकड़ा जोर

Mon, 21 Apr 2014 05:31 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Mon, 21 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। अमित शाह ने दिनभर की बैठक के दौरान जब स्थानीय पदाधिकारियों और चुनाव संचालन कमेटी से जुड़े लोगों के पेंच कसे तो पार्टीजनों में सक्रियता और बढ़ गई। पार्टी नेताओं ने नामांकन जुलूस में सभी वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए रविवार को रथयात्रा स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय में जिला, महानगर के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, बूथ प्रभारियों वार्ड अध्यक्षों और पार्षदों के साथ बैठक की। अशोक धवन ने सभी कार्यकर्ताओं को टोलियों के साथ 24 अप्रैल को नौ बजे मलदहिया चौराहे पर पहुंचने को कहा। उधर, शाम सात बजे से शैलपुत्री इलाके में तथा पुराना पुल के दुर्गा पूजा स्थल पर भाजपा की ओर से नुक्कड़ सभाएं हुईं। वहीं, महिला मोर्चा की ओर से करौंदी, मस्त नगर, गुरुधाम कालोनी, बौलिया, प्रह्लाद घाट, मीरापुर बसहीं, भीषमपुर आदि क्षेत्रों में घर-घर जाकर महिलाओं से नामांकन जुलूस में शामिल होने की अपील की गई। रतन सिंह, दयाशंकर मिश्र दयालू आदि ने सुबह दारानगर, औसानगंज आदि क्षेत्रों में लोगों से नामांकन में पहुंचने का आग्रह किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed