{"_id":"140-127640","slug":"Varanasi-127640-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म के आधार पर बांटकर सत्ता में पहुंचने का कुचक्र रच रही कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म के आधार पर बांटकर सत्ता में पहुंचने का कुचक्र रच रही कांग्रेस
Varanasi
Updated Sun, 20 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। भाजपा पर सांप्रदायिक होने का आरोप लगाने वाली कांग्रेस धर्म-संप्रदाय के आधार पर लोगों को बांटकर पुन: सत्ता में पहुंचने का कुचक्र रच रही है। यह बात पिपलानी कटरा और नाटी इमली चौराहे पर शनिवार की शाम हुई नुक्कड़ सभा में वक्ताओं ने कही। सभा को अशोक पांडेय, शंकर गिरि, रविशंकर सिंह, साधना वेदांती आदि ने संबोधित किया।
वहीं, रामनगर में भाजयुमो कार्यकर्ता मनीष सिंह, सत्येंद्र सिंह पिंटू, प्रशांत सिंह के नेतृत्व में बुनकरों से मिले। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने अरुणा कक्कड़ के नेतृत्व में प्रह्लाद घाट, नया महादेव, तेलियानाला आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। साहित्य एवं प्रकाशन प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजक मीना चौबे के नेतृत्व में महिलाओं ने बीएचयू, सुसुवाही में लोगों से मतदान की अपील की। दयाशंकर मिश्र दयालू के नेतृत्व में भी कार्यकर्ताओं ने कंपनी बाग में लोगों से मोदी के लिए वोट देने की अपील की। वहीं, महानगर मीडिया प्रभारी के नेतृत्व में सोनारपुरा चौराहे से पदयात्रा निकाली गई जो शिवाला, भदैनी होते हुए रविदास गेट लंका तक पहुंची।