फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पड़ गई गाजी मियां की लगन

पड़ गई गाजी मियां की लगन

Mon, 14 Apr 2014 05:30 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Mon, 14 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। हजरत सैयद सालार मसऊद गाजी मियां की हल्दी की रस्म के साथ ही 18 मई से होने वाले गाजी मियां के मेले का आगाज हो गया। गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए हिंदू औ मुसलमान दोनों ही संप्रदायों के लोग इसमें शामिल हुए। वहीं बच्चों ने भी इस अवसर पर चर्खी-झूले का आनंद उठाया।
विज्ञापन

सालारपुरा स्थित गाजी मियां के आस्ताने पर रविवार को खादिम मुमताज शाह और सिराजुद्दीन की देखरेख में हल्दी की रस्म हुई। बाबा को गुस्ल कराने के बाद संदलपोशी और चादरपोशी की गई। इसके बाद मजार पर हल्दी का लेपन किया गया। आस्ताने की दीवारों पर हल्दी लगे पंजों की छाप लगाई गई। रस्म होने के बाद कुल शरीफ और सलातो सलाम पढ़ा गया और मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली की दुआ की गई।
विज्ञापन

मुमताज ने बताया कि आगामी नौ मई, दिन शुक्रवार को गाजी मियां की मेदनी (शादी से संबंधित सुहाग के सामान जो वधु के यहां जाते हैं) सालारपुरा से बहराइच के लिए रवाना होगी। जबकि 18 मई को सालारपुरा में गाजी मियां की शादी का भव्य मेला लगेगा। मेले में वाराणसी के साथ ही पूर्वांचल के विभिन्न जिलों के लाखों अकीदतमंद उमड़ेंगे। मन्नतें पूरी होने पर अकीदतमंद आस्ताने पर मुर्गे की बलि चढ़ाएंगे। वहीं, एक जून को बहराइच से लोगों की वापसी के बाद काजी सादुल्लापुरा में ‘फिरती का मेला’ लगेगा। इस दौरान मुहम्मद सलीम शाह, कलीमुल्लाह इमाम, सोनू, प्रमोद जायसवाल, राजकुमार, शिव समेत मुहल्ले के कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed