{"_id":"140-126181","slug":"Varanasi-126181-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हाथ अब तक नहीं लगे सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के हाथ अब तक नहीं लगे सुराग
Varanasi
Updated Thu, 03 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। फूलपुर के बैकुंठपुर गांव निवासी कारोबारी युवक रविकांत (30) की हत्या में पुलिस अब तक कुछ भी सुराग नहीं लगा सकी है। इस मामले में पड़ताल के लिए क्राइम ब्रांच की टीम को भी लगाया गया है। पुलिस रविकांत के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल खंगाल रही है खासकर उन नंबरों को टटोल रही है जिनसे रविकांत की घंटों बात होती थी। वैसे पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में हत्या के तार कारोबारी युवक के गांव से जुड़े नजर आ रहे हैं।
जयशंकर मिश्रा के पुत्र रविकांत ने बाबतपुर स्टेशन के सामने मंगारी बाजार में कटरा बनवाया था। इसमें वह खुद किराने की दुकान चलाता था। सोमवार की रात दस बजे के आसपास वह दुकान बंद कर बाइक से निकला पर घर नहीं पहुंचा। सुबह उसकी लाश गांव के पास गेहूं के खेत में औंधे मुंह पड़ी मिली। रविकांत को नाइन एमएम की पिस्टल से गोली मारी गई थी। हत्या की वजह तलाशने में जुटी पुलिस को अब तक कोई खास क्लू नहीं मिला है। पुलिस एक व्यक्ति से चल रहे भूमि संबंधी विवाद को भी जांच के दायरे में रखे हुए है। मोबाइल का कॉल डिटेल खंगालने पर पुलिस को कुछ ऐसे नंबर हाथ लगे हैं जिनपर रविकांत की घंटों बात होती थी। खासकर पुलिस को ऐसे तीन नंबर मिले हैं। एसओ फूलपुर राजेश का कहना है कि इन नंबरों की पड़ताल के बाद हत्या की तह तक पहुंचा जा सकता है। रात 11 बजे के बाद रविकांत की किसी से बात नहीं हुई है। लगता है कि इसके बाद वह हत्यारों के हत्थे चढ़ गया। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि रविकांत को एक गोली और लाठी से मारा गया है। वैसे पुलिस आशनाई, भूमि विवाद एवं अन्य कारणों की भी पड़ताल कर रही है।
कोट :
कारोबारी की हत्या में महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। एक सप्ताह के अंदर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। हालांकि अब तक हत्या की मुख्य वजह का पता नहीं चल सका है। -परमहंस मिश्रा, सीओ, पिंडरा