{"_id":"140-126075","slug":"Varanasi-126075-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ का 26वां स्थापना दिवस बनाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरपीएफ का 26वां स्थापना दिवस बनाया गया
Varanasi
Updated Wed, 02 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सीआरपीएफ की पहडि़या स्थित (95 बटालियन) का 26वां स्थापना दिवस समारोह मंगलवार को मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत बल के शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के साथ की गई। पिछले 28 दिन से चल रहे खेलों में विजयी टीमों को मुख्य अतिथि मंडलायुक्त कुमार कमलेश ने पुरस्कृत किया । बटालियन के 33 जवानों ने रक्तदान भी किया।
95 बटालियन का गठन एक अप्रैल 1988 को बिहार के मोकामघाट में किया गया था। 2007 से बटालियन काशी विश्वनाथ मंदिर एवं ज्ञानवापी मस्जिद की सुरक्षा में तैनात है। मंगलवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कमांडेंट राकेश कुमार ने क्वार्टर गार्ड पर सरमोनियम गार्ड का निरीक्षण किया गया। बटालियन में विभन्न कंपनियों की ओर से मेले का आयोजन किया गया था। खाने पीने की वस्तुएं एवं अन्य आकर्षक वस्तुओं की बिक्री की गई। जवानों ने परिवार सहित मेले का लुत्फ उठाया। रात में बड़े खाने (रात्रि भोज) का भी आयोजन किया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडलायुक्त कुमार कमलेश ने किया। विभिन्न क्षेत्रों के लोकगीत, लोक संस्कृति पर आधारित नृत्य नाटिका की प्रस्तुति की गई।
00