{"_id":"140-125614","slug":"Varanasi-125614-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेत नारायण दोबारा हुए एमएलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेत नारायण दोबारा हुए एमएलसी
Varanasi
Updated Thu, 27 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। विधान परिषद के वाराणसी शिक्षक खंड क्षेत्र के चुनाव में चेत नारायण सिंह लगातार दूसरी बार निर्वाचित घोषित किए गए। उन्होंने कड़े मुकाबले में निकटतम प्रतिद्वंद्वी डा. प्रमोद कुमार मिश्र को पराजित किया। प्रथम वरीयता के कुल 17460 मतों के आधार पर निर्णय न हो पाने पर द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती करानी पड़ी। इसमें चेत नारायण को 8758 तथा प्रमोद को 6833 मत मिले। द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती के बाद निर्वाचन अधिकारी ने चेत नारायण को 1925 मतों के अंतर से विजयी घोषित किया। बुधवार की देर शाम सांस्कृतिक संकुल परिसर स्थित मतगणना स्थल पर चुनाव नतीजों की घोषणा के साथ ही चेत नारायण समर्थक खुशी से झूम उठे।
वाराणसी शिक्षक खंड क्षेत्र से किस्मत आजमा रहे आठ प्रत्याशियों के समर्थक सुबह ही सांस्कृतिक संकुल परिसर स्थित मतगणना स्थल पर पहुंच गए थे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू कराई गई। पहले चक्र में प्रथम वरीयता के मतों की गिनती में चेत नारायण सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी डा. प्रमोद कुमार मिश्र से 594 मतों से आगे रहे। प्रथम वरीयता के मतों की गिनती में चेत नारायण को 5485 और प्रमोद को 4891 वोट मिले। इस चुनाव में कुल पड़े वैध मतों में से आधे से ज्यादा मत पाना जरूरी होता है। प्रथम वरीयता के मतों की गिनती में किसी भी प्रत्याशी को आधे से ज्यादा मत नहीं मिला। इसके बाद द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई। वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से आठ प्रत्याशी डा. राम विलास सिंह यादव, अनिल कुमार, ओमप्रकाश सिंह यादव, चेत नारायण सिंह, डा. प्रमोद कुमार मिश्रा, बृजेश कुमार भारतीय, राजेंद्र प्रताप सिंह तथा विजय कुमार सिंह मैदान में हैं। गत 23 मार्च को चुनाव क्षेत्र के दायरे में आने वाले वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, बलिया, जौनपुर में बने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। मतगणना स्थल पर बुधवार को 14 टेबुलों पर मतों की गिनती शुरू हुई। इससे पहले 25-25 मतपत्रों के 40 बंडल बनाए गए। इसके बाद प्रत्येक टेबुल पर एक-एक हजार मतों की गिनती शुरू हुई। पहले चक्र में 13998 मतों की गिनती में 13 हजार 599 मत वैध पाए गए।