फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ज्योति ने बीएचयू को ताइक्वांडो में दिलाया स्वर्ण

ज्योति ने बीएचयू को ताइक्वांडो में दिलाया स्वर्ण

Sat, 22 Feb 2014 05:30 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Sat, 22 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू के वार्षिक खेल महोत्सव ‘स्पर्धा-2014’ में ज्योति विमल ने बीएचयू के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। ताइक्वांडो में ज्योति ने प्रज्ञा वर्मा को पछाड़ स्वर्ण पदक जीता। उधर, पुरुष वर्ग में बीएचयू के ही राहुल को स्वर्ण और अपूर्व को रजत पदक मिला। जूनियर वर्ग में आनंदिता ने स्वर्णिम सफलता हासिल की। आईआईटी जिमखाना के मैदान पर शुक्रवार को खेले गए महिलाओं के खो-खो के मुकाबले में जेईसी और आईआईटी बीएचयू की टीमों ने जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया। पुरुष वर्ग में बीएचयू ने लीग चरण में आईईटी लखनऊ, आईआरटी इलाहाबाद और एमिटी नोएडा को हराया।
विज्ञापन

स्पर्धा के तहत आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में आईआईटी बीएचयू ने वाईएनसीए को 12-0 और एमईआरआई ने वाईएनसीए को 2-0 गोल से हराया। महिला बैडमिंटन में आईआईटी बीएचयू ने बीआईईटी को 2-0 से परास्त कर आगे का सफर तय किया। पुरुष वर्ग में जीएलए ने भाभा को 3-1, एसआरएम ने जेईसी को 3-0, एमएमएमयूटी ने जेडएचसीईटी को 3-1, सिक्किम मनीपाल ने अपोलो को 3-0 एवं आईआईटी बीएचयू ने बीबीडी को 3-0 से हराया। उधर, क्रिकेट में आईएसएम धनबाद, जेईसी जबलपुर, आईआईटी बीएचयू, बीबीडी लखनऊ, आईपीएस इंदौर, एसआरएम एवं बीट्स पिलानी ने अपने-अपने प्रतिद्वंद्वी को हरा आगे का सफर तय किया। बास्केटबाल में एनआईटी जमशेदपुर और एमएमएमयूटी गोरखपुर ने जीत का स्वाद चखा। वहीं फुटबाल में जेडएचसीईटी ने भाभा कानपुर को 3-0, जीएलए मथुरा ने यूनाईटेड ग्रुप को 3-0 एवं बीट्स पिलानी ने एमईआरआई को 2-0 गोल से हराया। कबड्डी में बीएचयू ने केआईटी को 41-28 के बड़े अंतर से परास्त किया। दूसरी ओर वॉलीबाल में एनजीएफ हरियाणा, केआईटी, जेईसी, आरएसएस जबलपुर, आईईटी, एसआरएमयू और जेडएचसीईटी ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed