फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   लूट के लिए की गई विपुल की हत्या

लूट के लिए की गई विपुल की हत्या

Sat, 04 Jan 2014 05:46 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Sat, 04 Jan 2014 05:46 AM IST
विज्ञापन
सेवापुरी। सातो निवासी ज्वाला प्रसाद पांडेय ने आरोप लगाया है कि उसके पुत्र विपुल पांडेय के सिर पर वार कर हत्या की गई थी। इस घटना में पड़ोसी युवक का हाथ है। एक लाख से अधिक रुपये लूटने के लिए घटना को अंजाम दिया गया। इस मामले में उन्होंने जंसा थाने में तहरीर दी है। पिता का यह भी कहना है कि पुलिस ने बगैर जांच किए ही बाइक को ले जाने दिया। उधर, जंसा पुलिस का कहना है कि घटनास्थल रोहनिया इलाके का है। उसे मानवीय दृष्टिकोण के चलते पुलिस ने अस्पताल भेजा था।
विज्ञापन

सातों गांव निवासी विपुल पांडेय एक जनवरी को घर से पैसा लेकर इलाहाबाद में माल वाहन टेंपो फाइनेंस कराने के लिए अपने पड़ोसी के साथ गया था। रात में लौटते समय वह जंसा पुलिस को सरसोस में लहूलुहान पड़ा मिला। पूछने पर उसके पड़ोसी संतोष ने बताया कि नील गाय से टक्कर होने के कारण बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को कबीरचौरा अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने बताया कि अस्पताल लाए जाने से पूर्व ही विपुल की मौत हो गई थी। पुलिस ने बाइक पड़ोसी के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

विपुल के पिता ज्वाला प्रसाद पांडेय ने बताया कि उन्होंने 10 दिन पहले चार विस्वा जमीन बेंचकर 80 हजार रुपये विपुल को दिया था। उसके पास माल वाहक टेंपो फाइनेंस कराने के लिए और पैसे थे। कुल एक लाख से अधिक रुपये लेकर वह इलाहाबाद गया था लेकिन पैसे का पता नहीं चल सका। विपुल के साथ गया संतोष अपना गलत लोकेशन दे रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट से मौत होने का पता चला है। उन्होंने सवाल किया कि यदि नीलगाय से बाइक भिड़ी तो उस पर खरोच आना चाहिए था लेकिन बाइक पर जरा भी खरोच का निशान नहीं है। इससे स्पष्ट है कि पैसा लूटने के लिए उसके बेटे की हत्या की गई है। विपुल की पत्नी गुंजा ने एक साल पहले चौखंडी रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी। उसकी एक बेटी खुशी पांडेय (05) है। वह तीन भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। पिता के आरोप से पुलिसकर्मियों की नींद उड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed